सेंट्रल मार्केट का समाधान निकाले सरकार:मेरठ में नायब शहरकाजी से मिले अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

सेंट्रल मार्केट का समाधान निकाले सरकार:मेरठ में नायब शहरकाजी से मिले अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

सरकार को सेंट्रल मार्केट का कोई स्थायी समाधान करना चाहिए। जिस तरह वहां व्यापारियों की दुकानें उजड़ी हैं वो बहुत गलत है। किसी का भी घर, व्यापार उजाड़ना मानवता नहीं है।
रविवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन शहरकाजी सालकिन सिद्दकी से मिले। गुद़डी बाजार में उनके घर पर मिलने पहुंचे। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों को लेकर चर्चा की। सुदीप जैन ने बताया कि देश में मुस्लिम सिख ईसाई जैन बौद्ध पारसी अल्पसंख्यक समुदाय में आते है। सुदीप जैन ने कहा कि अल्पसंख्यक को प्रदत्त अधिकारों में निरंतर कटौती की जा रही है जो चिंता का विषय है।
शहर काजी ने कहा कि सुदीप जैन सेंट्रल मार्किट शास्त्री नगर मेरठ के परिवारों के जीवन और जीविका बचाने के लिए प्रयास कर रहे है और हम भी यही दुआ करते है कि कार्यपालिका विधायिका और न्यायपालिका मिलकर कोई न कोई समाधान निकाले और परिवारों को राहत प्रदान करें क्यूंकि किसी का भी बसा बसाया घर व्यापार उजाड़ना मानवता नहीं हैl सुदीप जैन ने कहा कि छोटे छोटे मकानों में सेट बैक छोड़ने के लिए कहना व्यवहारिक नहीं है क्यूंकि इन मकानों में कोई पिलर नहीं है जिस कारण इनमें छेड़छाड़ करते ही पूरा मकान ही ढह जाएगा l

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *