Rajasthan Rain: राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम, अगले 3 दिन 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी

Rajasthan Rain: राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम, अगले 3 दिन 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। तेज गर्मी, उमस और हीटवेव से जूझ रहे राजस्थान के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। शनिवार दोपहर बाद सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण सीकर, माउंट आबू, नागौर सहित पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसी बीच अब मौसम विभाग का नया अपडेट सामने आया है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 3 दिन 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने आज श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार को 16 शहरों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जैसलमेर, नागौर और फलौदी जिले शामिल है।

Rajasthan Weather Alert

सीजन में पहली बार 46 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

इससे पहले राजस्थान में शनिवार को इस सीजन में पहली बार पारा 46 डिग्री के करीब पहुंचा है। सबसे अधिक दिन का तापमान बाड़मेर में 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के 25 शहराें में दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक पहुंच गया। मौसम केन्द्र के अनुसार छह शहरों में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, फलोदी, श्रीगंगानगर में लू चली।

जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ का असर से प्रदेश में मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों को चिलचिलाती धूप व गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में गिरावट की संभावना है।

Rajasthan Weather Alert

27 अप्रेल: मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार को प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जैसलमेर, नागौर, फलौदी, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में मेघगर्जन और व्रजपात के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Rajasthan Weather Alert

28 अप्रेल: मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, फलौदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में मेघगर्जन और व्रजपात के साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Rajasthan Weather Alert

29 अप्रेल: मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, सवाईमाधोपुर, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में मेघगर्जन और व्रजपात के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *