पटना मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 27 अप्रैल को पटना मेट्रो की सेवाएं आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दिन कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम निरीक्षण के लिए पटना आ रही है। CMRS की मंजूरी मिलने के बाद ही मेट्रो अगले चरण में आगे बढ़ेगी और खेमनीचक व मलाही पकड़ी तक संचालन का रास्ता साफ होगा। इस निरीक्षण के बाद 28 अप्रैल मंगलवार से फिर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा बहाल कर दी जाएगी। CMRS करेगा सुरक्षा और तकनीकी जांच CMRS की टीम भूतनाथ से मलाही पकड़ी स्टेशन तक मेट्रो लाइन का निरीक्षण करेगी। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी। सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरने के बाद उद्घाटन की तारीख तय होगी। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम को मार्च में ही आने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वो पटना नहीं पहुंची। CMRS की हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे मेट्रो दौड़ेगी। भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक हुआ था ट्रायल 26 फरवरी को भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 2.75 किमी लंबी दूरी पर पहला ट्रायल रन किया गया था। पटना मेट्रो पहली बार शहर के अंदर दौड़ी थी। इसमें ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग, ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन, स्टेशन समन्वय और संचार व्यवस्था, आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच की गई थी। खेमनीचक बन रहा एलिवेटेड एक्सचेंज स्टेशन पटना मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किमी में परिचालन की अंतिम तैयारी चल रही है। इसके बाद लोग मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 6.2 किमी एलिवेटेड मेट्रो पर सफर करेंगे। इनके बीच पांच स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी में होंगे। खेमनीचक एलिवेटेड स्टेशन को एक्सचेंज स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां से कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 दोनों तरफ जाने वाली रूट की मेट्रो मिलेगी। एक्सचेंज स्टेशन के निर्माण में अभी समय लगेगा, इस कारण अभी यहां मेट्रो नहीं रुकेगी। मई तक बनकर तैयार होगा पहला टनल पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच पहला टनल अगले महीने तक तैयार हो सकता है, जबकि दूसरा टनल जून तक पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक, पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) राजेन्द्र नगर में रेलवे ट्रैक को पार कर चुकी है। वहां से लगभग 150 मीटर की खुदाई के बाद स्टेशन तक पहुंच जाएगी। वहीं, दूसरे TBM को स्टेशन तक पहुंचने के लिए करीब 350 मीटर खुदाई करनी होगी। पटना मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 27 अप्रैल को पटना मेट्रो की सेवाएं आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दिन कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम निरीक्षण के लिए पटना आ रही है। CMRS की मंजूरी मिलने के बाद ही मेट्रो अगले चरण में आगे बढ़ेगी और खेमनीचक व मलाही पकड़ी तक संचालन का रास्ता साफ होगा। इस निरीक्षण के बाद 28 अप्रैल मंगलवार से फिर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा बहाल कर दी जाएगी। CMRS करेगा सुरक्षा और तकनीकी जांच CMRS की टीम भूतनाथ से मलाही पकड़ी स्टेशन तक मेट्रो लाइन का निरीक्षण करेगी। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी। सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरने के बाद उद्घाटन की तारीख तय होगी। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम को मार्च में ही आने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वो पटना नहीं पहुंची। CMRS की हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे मेट्रो दौड़ेगी। भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक हुआ था ट्रायल 26 फरवरी को भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 2.75 किमी लंबी दूरी पर पहला ट्रायल रन किया गया था। पटना मेट्रो पहली बार शहर के अंदर दौड़ी थी। इसमें ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग, ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन, स्टेशन समन्वय और संचार व्यवस्था, आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच की गई थी। खेमनीचक बन रहा एलिवेटेड एक्सचेंज स्टेशन पटना मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किमी में परिचालन की अंतिम तैयारी चल रही है। इसके बाद लोग मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 6.2 किमी एलिवेटेड मेट्रो पर सफर करेंगे। इनके बीच पांच स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी में होंगे। खेमनीचक एलिवेटेड स्टेशन को एक्सचेंज स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां से कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 दोनों तरफ जाने वाली रूट की मेट्रो मिलेगी। एक्सचेंज स्टेशन के निर्माण में अभी समय लगेगा, इस कारण अभी यहां मेट्रो नहीं रुकेगी। मई तक बनकर तैयार होगा पहला टनल पटना मेट्रो के कॉरिडोर-2 में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच पहला टनल अगले महीने तक तैयार हो सकता है, जबकि दूसरा टनल जून तक पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक, पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) राजेन्द्र नगर में रेलवे ट्रैक को पार कर चुकी है। वहां से लगभग 150 मीटर की खुदाई के बाद स्टेशन तक पहुंच जाएगी। वहीं, दूसरे TBM को स्टेशन तक पहुंचने के लिए करीब 350 मीटर खुदाई करनी होगी।


