मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात लड़की के शव की पहचान हो गई है। शुक्रवार शाम मंगरौनी स्थित 14 नंबर रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक से यह शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान पंडोल थाना क्षेत्र के बिरौली गांव की फातिमा खातून(18) के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक लड़की के दादा और बहन ने आरोप लगाया है कि प्रेम-प्रसंग के चलते फातिमा की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। परिजन के अनुसार, फातिमा का कथाही गांव के एक लड़के से अफेयर चल रहा था। लड़की शादी करने के लिए बॉयफ्रेंड पर दबाब बना रही थी। वो पिछले एक सप्ताह से अपने ननिहाल कैंथही में रह रही थी। लड़की और लड़का शादी करने के लिए राजी थे, लेकिन लड़की की मां कथित तौर पर दहेज के कारण शादी से इनकार कर रही थी। कुरकुरे लाने के बहाने घर से निकली थी गुरुवार को फातिमा कुरकुरे लाने के बहाने घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शुक्रवार को उसका शव मंगरौनी के समीप 14 नंबर रेलवे गुमटी के पास मिला, जिसकी पहचान शनिवार को हुई। इस घटना में बिरौली गांव की एक महिला का हाथ होने का आरोप भी परिजन ने लगाया है। राजनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि शव की पहचान हो गई है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा, लेकिन पुलिस परिजनों के आरोपों पर भी तेजी से जांच कर रही है। मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात लड़की के शव की पहचान हो गई है। शुक्रवार शाम मंगरौनी स्थित 14 नंबर रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक से यह शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान पंडोल थाना क्षेत्र के बिरौली गांव की फातिमा खातून(18) के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक लड़की के दादा और बहन ने आरोप लगाया है कि प्रेम-प्रसंग के चलते फातिमा की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया। परिजन के अनुसार, फातिमा का कथाही गांव के एक लड़के से अफेयर चल रहा था। लड़की शादी करने के लिए बॉयफ्रेंड पर दबाब बना रही थी। वो पिछले एक सप्ताह से अपने ननिहाल कैंथही में रह रही थी। लड़की और लड़का शादी करने के लिए राजी थे, लेकिन लड़की की मां कथित तौर पर दहेज के कारण शादी से इनकार कर रही थी। कुरकुरे लाने के बहाने घर से निकली थी गुरुवार को फातिमा कुरकुरे लाने के बहाने घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शुक्रवार को उसका शव मंगरौनी के समीप 14 नंबर रेलवे गुमटी के पास मिला, जिसकी पहचान शनिवार को हुई। इस घटना में बिरौली गांव की एक महिला का हाथ होने का आरोप भी परिजन ने लगाया है। राजनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि शव की पहचान हो गई है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा, लेकिन पुलिस परिजनों के आरोपों पर भी तेजी से जांच कर रही है।


