शौचालय विवाद में टेंट संचालक की पीट-पीटकर हत्या:गोपालगंज में बीच-बचाव करने आई गर्भवती पत्नी को भी पीटा, महिला घायल

शौचालय विवाद में टेंट संचालक की पीट-पीटकर हत्या:गोपालगंज में बीच-बचाव करने आई गर्भवती पत्नी को भी पीटा, महिला घायल

गोपालगंज में शौचालय निर्माण को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय टेंट संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोधा छापर गांव की है। मृतक की पहचान बोधा छापर निवासी सनेजर बैठा के बेटे रामू बैठा के रूप में हुई है। घटना 23 अप्रैल की है, जब रामू बैठा अपनी पुश्तैनी जमीन पर शौचालय का निर्माण करा रहा था। उसके पाटीदारों ने इस पर आपत्ति जताई, उनका तर्क था कि शौचालय उनके घर के सामने बन रहा है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला शांत हो गया था। रात में, रामू के पिता सनेजर बैठा टंकी पर चारपाई रखकर सो रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने चारपाई उठाकर फेंक दी, जिससे विवाद फिर बढ़ गया। 5 माह की गर्भवती पत्नी को भी पीटा इस दौरान आरोपियों ने रामू बैठा की पिटाई की। लात-घूंसों के हमले में रामू की आंत फट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आई उसकी पांच माह की गर्भवती पत्नी मनीषा देवी को भी पीटा गया, जिससे वह भी घायल हो गईं। इलाज के दौरान तोड़ा दम गंभीर हालत में रामू को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, अंदरूनी अंगों के फटने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। रामू की पत्नी पांच माह की गर्भवती हैं और उनकी एक दो साल की बेटी भी है। गोपालगंज में शौचालय निर्माण को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय टेंट संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोधा छापर गांव की है। मृतक की पहचान बोधा छापर निवासी सनेजर बैठा के बेटे रामू बैठा के रूप में हुई है। घटना 23 अप्रैल की है, जब रामू बैठा अपनी पुश्तैनी जमीन पर शौचालय का निर्माण करा रहा था। उसके पाटीदारों ने इस पर आपत्ति जताई, उनका तर्क था कि शौचालय उनके घर के सामने बन रहा है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला शांत हो गया था। रात में, रामू के पिता सनेजर बैठा टंकी पर चारपाई रखकर सो रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने चारपाई उठाकर फेंक दी, जिससे विवाद फिर बढ़ गया। 5 माह की गर्भवती पत्नी को भी पीटा इस दौरान आरोपियों ने रामू बैठा की पिटाई की। लात-घूंसों के हमले में रामू की आंत फट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आई उसकी पांच माह की गर्भवती पत्नी मनीषा देवी को भी पीटा गया, जिससे वह भी घायल हो गईं। इलाज के दौरान तोड़ा दम गंभीर हालत में रामू को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, अंदरूनी अंगों के फटने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। रामू की पत्नी पांच माह की गर्भवती हैं और उनकी एक दो साल की बेटी भी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *