दरभंगा में 28 अप्रैल को एकदिवसीय जॉब कैंप:प्राइवेट कंपनी में 100 पदों पर होगी भर्ती; सैलरी के साथ पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव की सुविधा

दरभंगा में 28 अप्रैल को एकदिवसीय जॉब कैंप:प्राइवेट कंपनी में 100 पदों पर होगी भर्ती; सैलरी के साथ पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव की सुविधा

दरभंगा में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से मंगलवार(28 अप्रैल 2026) को जॉब कैंप का आयोजन होगा। बेनीपुर BSDC KYP सेंटर में कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जहां एलीट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कपंनी में भर्ती की जाएगी। ट्रेनी, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस और ट्रेनी पैकिंग के 100 पदों पर इंटरव्यू होगा। पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव की सुविधा इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास 18 से 28 वर्ष के पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 मासिक वेतन के साथ मुफ्त आवास, भोजन, साप्ताहिक अवकाश, पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव और बोनस की सुविधा दी जाएगी। निबंधन कराना अनिवार्य जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (05) दरभंगा में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से मंगलवार(28 अप्रैल 2026) को जॉब कैंप का आयोजन होगा। बेनीपुर BSDC KYP सेंटर में कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जहां एलीट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कपंनी में भर्ती की जाएगी। ट्रेनी, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस और ट्रेनी पैकिंग के 100 पदों पर इंटरव्यू होगा। पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव की सुविधा इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास 18 से 28 वर्ष के पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 मासिक वेतन के साथ मुफ्त आवास, भोजन, साप्ताहिक अवकाश, पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव और बोनस की सुविधा दी जाएगी। निबंधन कराना अनिवार्य जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर निबंधन करा सकते हैं। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (05)  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *