शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का यौन शोषण:दरभंगा में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, प्रेग्नेंट होने पर जबरन अबॉर्शन कराया

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का यौन शोषण:दरभंगा में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, प्रेग्नेंट होने पर जबरन अबॉर्शन कराया

दरभंगा में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना और कुशेश्वरस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धबोलिया गांव निवासी अभिषेक कुमार राय के तौर पर हुई है। पिछले एक साल से लड़की के संपर्क में था। शादी का सपना दिखाकर उसने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जबरन कराया गर्भपात प्रेग्नेंट होने पर पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया, तो वह टालमटोल करने लगा। शादी का झांसा देकर बंद कमरे में रखा। जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इस घटना के बाद पीड़िता पूरी तरह टूट गई। उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। हिम्मत करके महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ के बाद भेजा जेल वहीं, ​महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दरभंगा में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना और कुशेश्वरस्थान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धबोलिया गांव निवासी अभिषेक कुमार राय के तौर पर हुई है। पिछले एक साल से लड़की के संपर्क में था। शादी का सपना दिखाकर उसने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जबरन कराया गर्भपात प्रेग्नेंट होने पर पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया, तो वह टालमटोल करने लगा। शादी का झांसा देकर बंद कमरे में रखा। जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इस घटना के बाद पीड़िता पूरी तरह टूट गई। उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। हिम्मत करके महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ के बाद भेजा जेल वहीं, ​महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *