खड़ी ट्रक से जीप टकराई, 6 यात्री घायल:तिलक समारोह में जा रहे थे 12 लोग, तीन की हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर

खड़ी ट्रक से जीप टकराई, 6 यात्री घायल:तिलक समारोह में जा रहे थे 12 लोग, तीन की हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर

गोपालगंज में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों से भरी जीप ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र में अरार मोड़ के पास हुई। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। घायलों की पहचान सीवान जिले के मुफ्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा गांव निवासी मोहम्मद आबास(70), उनके 10 वर्षीय नाती जायेद अली, किशोर प्रसाद के बेटे प्रिंस कुमार (22), मोहर बिन के बेटे नरसिंह बिन (50), किश नाथ प्रसाद के बेटे नीतीश कुमार (14) और दरोगा प्रसाद के बेटे मिथुन कुमार (19) के रूप में हुई है। इनमें से मोहम्मद आबास, जायेद अली और नरसिंह बिन की हालत गंभीर है। जीप में 12 से अधिक लोग सवार थे सीवान जिले के सुदामा प्रसाद की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए ये सभी लोग मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही खास गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद के घर जा रहे थे। जीप में गांव के एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के पास पहुंचते ही अनियंत्रित जीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को इमरजेंसी वार्ड में कराया भर्ती स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गोपालगंज में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे बारातियों से भरी जीप ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र में अरार मोड़ के पास हुई। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। घायलों की पहचान सीवान जिले के मुफ्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा गांव निवासी मोहम्मद आबास(70), उनके 10 वर्षीय नाती जायेद अली, किशोर प्रसाद के बेटे प्रिंस कुमार (22), मोहर बिन के बेटे नरसिंह बिन (50), किश नाथ प्रसाद के बेटे नीतीश कुमार (14) और दरोगा प्रसाद के बेटे मिथुन कुमार (19) के रूप में हुई है। इनमें से मोहम्मद आबास, जायेद अली और नरसिंह बिन की हालत गंभीर है। जीप में 12 से अधिक लोग सवार थे सीवान जिले के सुदामा प्रसाद की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए ये सभी लोग मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही खास गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद के घर जा रहे थे। जीप में गांव के एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के पास पहुंचते ही अनियंत्रित जीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को इमरजेंसी वार्ड में कराया भर्ती स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *