अलीगढ़ जिले की छर्रा सीट पर भाजपा विधायक रवेंद्र पाल सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 76% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद प्रवीण राज सिंह हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद प्रवीण राज सिंह हैं। उन्हें 29% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर मौजूदा विधायक रवेंद्र पाल सिंह हैं। उन्हें 22% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर गोपाल सिंह हैं, उन्हें 13% ने पसंद किया है। मुकेश लोधी को 8%, हेमंत राजपूत को 7%, ठाकुर राहुल सिंह को 5% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद तेजवीर सिंह हैं। इन्हें 48% लोगों ने पसंद किया है। राकेश सिंह को 33%, लक्ष्मी धनगर को 9%, सतीश लोधी को 7% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी में पहली पसंद तिलकराज यादव हैं। इन्हें 50% लोगों ने पसंद किया है। मूलचंद बघेल को 14% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।


