– मुहाना थोक मंडी में आज आलू-प्याज के दाम स्थिर
जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज टमाटर के दामों में गिरावट देखी गई। वहीं नींबू व हरी मटर के दाम आज ऊपर रहे। आज थोक मंडी में हाइब्रिड टमाटर के दाम 15 से 18 रुपए के बीच रहे तो देसी टमाटर के दाम आज 7 से 10 रुपए के बीच रहे। वहीं आज नींबू के दाम 110 से 120 रुपए के बीच रहे। आफ सीजन की हरी मटर के दाम आज 70 से 75 रुपए के बीच रहे। आज भिंडी के दामों में गिरावट देखी गई। थोक मंडी में आज भिंडी के दाम 15 से 20 रुपए के बीच रहे। इनके अलावा आज फूल गोभी, पत्ता गोभी, हरी मिर्ची, बारीक हरी मिर्ची, शिमला मिर्च करेला, कद्दू, बैंगन, लॉकी, ग्वार फली, खीरा, टिंडा, कैरी व तुरई के दाम यथावत रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज भाव लगभग यथावत रहे। आज थोक मंडी में आलू के दाम 5 से 8 रुपए के बीच रहे तो प्याज के दाम आज 7 से 14 रुपए के बीच रहे। आल थोक मंडी में लहसुन के दामों में हल्का इजाफा दिखाई दिया। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 30 से 100 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक मंडी में आज सब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।
मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव
टमाटर हाइब्रिड 15 से 18 रुपए
टमाटर देसी 7 से 10 रुपए
मटर 70 से 75 रुपए
मिर्ची 7 से 15 रुपए
बारीक मिर्च 16 से 22 रुपए
फूल गोभी 16 से 22 रुपए
पत्ता गोभी 5 से 6 रुपए
करेला 12 से 20 रुपए
शिमला मिर्च 10 से 12 रुपए
नींबू 110 से 120 रुपए
लोकी 5 से 8 रुपए
भिंडी 15 से 20 रुपए
अदरक 52 से 54 रुपए
ग्वार फली 18 से 24 रुपए
बैंगन 10 से 20 रुपए
कद्दू 2 से 4 रुपए
खीरा पॉलीहाउस 6 से 10 रुपए
टिंडा 10 से 20 रुपए
कैरी 25 से 30 रुपए
तुरई 12 से 18 रुपए
– इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष, जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ
———————————————
आलू-प्याज के दाम यथावत
आलू 5 से 8 रुपए
प्याज 7 से 14 रुपए
लहसुन 30 से 100 रुपए
– शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर


