पुलिस ने मारा छापा तो होटल में मिले गोपनीय केबिन, देखे वीडियो

पुलिस ने मारा छापा तो होटल में मिले गोपनीय केबिन, देखे वीडियो

UP Crime सहारनपुर पुलिस ने एक शिकायत पर होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी ( चेकिंग ) की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। कई होटल में गोपनीय केबिन बनाए गए थे। इतना ही नहीं कुछ रेस्टोरेंट में तो गोपनीय केबिन के अंदर लड़कें-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

सभी होटलों को निर्देश जारी

इस घटना के बाद अब पुलिस ने सभी होटलों और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए फरमान जारी कर दिया है कि अगर उनके यहां गोपनीय या पर्दे के अंदर केबिन मिले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एक ही दिन में दर्जनभर होटलों की चेकिंग की। इनमें से अधिकांश होटल वो थे तो गल्ली मोहल्लों में खुले हुए थे। इनमें अलग-अलग केबिन बनाए गए थे। केबिन के साथ-साथ कुछ रेस्टोरेंट में हुक्का चल रहा था और यहां लड़के-लड़कियों को हुक्का पिलावाया जा रहा था। पुलिस की ओर से इन सभी होटल और संचालकों को नोटिस जारी किया है। सात दिन के भीतर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

पूरे मामले की जानकारी देते पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय

गोपनीय केबिन मिले तो लाइसेंस होगा रद्द

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सभी होटल संचालकों में हड़कंप मचा गया है। पुलिस की ओर से साफ निर्देश किए गए हैं कि किसी भी रेस्टोरेंट में कोई भी ऐसा केबिन नहीं होना चाहिए जिसमें बैठे लोग पर्दे में हो या दिखाई ना देते हो। सभी बैठे लोग साफ दिखाई देने चाहिए। स्कूल ड्रेस में आने वाले लड़के-लड़कियों को कोई रूम नहीं दिया जाएगा वह केवल ऑपन रेस्टोरेंट में बैठ सकते हैं वो भी अगर ड्रेस में हैं तो स्कूल टाइम में एंट्री नहीं दी जाएगी। सभी रजिस्टर नियमित रूप से तैयार होने चाहिए।

सीसीटीवी कैमरे भी नहीं करेंगे बंद ( UP Crime )

किसी भी होटल रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं होने चाहिए। यदि किसी विशेष समय अवधि में भी कैमरे बंद पाए जाते है तो इसके लिए भी रेस्टोरेंट संचालक जिम्मेदार होंगे। इसके लिए उन्होंने लिखित में कारण बताना होगा अगर जांच में बताया गया कारण उचित नहीं निकला या गलत पाया या तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ स्थानीय आईडी पर लोगों को रूम नहीं दिया जाएगा। अगर स्थानीय आईडी के आधार पर किसी को रूम किया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *