नगर निगम अंबिकापुर की सामान्य सभा, पेश होगा वार्षिक बजट:हंगामे के आसार, छह माह में आयोजित हो रही है सामान्य सभा, विपक्ष रहेगा हमलावर

नगर निगम अंबिकापुर की सामान्य सभा, पेश होगा वार्षिक बजट:हंगामे के आसार, छह माह में आयोजित हो रही है सामान्य सभा, विपक्ष रहेगा हमलावर

अंबिकापुर नगर निगम की सामान्य सभा शुक्रवार को नगर निगम के नए भवन में आयोजित की जा रही है। सामान्य सभा में नगर निगम का वार्षिक बजट महापौर मंजूषा भगत पेश करेंगी। नगर निगम की सामान्य सभा 6 माह बाद हो रही है, जिसे लेकर विपक्ष ने सवाल भी उठाए थे। सामान्य सभा में कई मुद्दों को लेकर हंगामें के आसार हैं। सामान्य सभा में 21 बिंदुओं पर चर्चा होगी। सामान्य सभा में वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश होगा। सामान्य सभा के शुरू होने के साथ ही प्रश्नकाल होगा। इसके बाद महापौर मंजूषा भगत द्वारा गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया जाएगा। इसके बाद बजट पेश होगा। छह माह पूर्व आयोजित सामान्य सभा में शहर की सड़कों की दुर्दशा सहित कई मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ था। विपक्ष होगा हमलावर, सत्तापक्ष को घेरने की तैयारी
सामान्य सभा का आयोजन छह माह बाद किए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया था। वित्तीय वर्ष की समाप्त होने के करीब एक माह बाद यह सामान्य सभा आयोजित हो रही है। महापौर मंजूषा भगत ने कहा था कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम एवं पश्चिम बंगाल के चुनाव में ड्यूटी के कारण सामान्य सभा के आयोजन में देरी हुई, हालांकि तैयारी पूरी हो चुकी थी। शहर के विकास कार्यों में सत्तापक्ष की अनदेखी को लेकर भी हंगामें के आसार हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *