भास्कर न्यूज|नवादा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, नवादा के प्रांगण में गुरुवार को दिवंगत प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार विद्यार्थी की स्मृति में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाध्यापकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। सभा के दौरान शिक्षकों के बीच आपसी एकजुटता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड से एक-दो शिक्षक पहल करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों से न्यूनतम 1000 रुपये का सहयोग एकत्रित करेंगे। यह राशि प्रखंड स्तर पर संग्रहित कर जिला स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए 30 अप्रैल तक जमा की जाएगी।इसके पश्चात 1 मई, मजदूर दिवस के अवसर पर तीन-चार सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल दिवंगत प्रधानाध्यापक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देगा तथा एकत्रित राशि प्रदान करेगा। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों ने सकारात्मक सहमति जताई और समूह के अन्य सदस्यों से भी अपने सुझाव देने की अपेक्षा व्यक्त की गई। भास्कर न्यूज|नवादा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, नवादा के प्रांगण में गुरुवार को दिवंगत प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार विद्यार्थी की स्मृति में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाध्यापकों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। सभा के दौरान शिक्षकों के बीच आपसी एकजुटता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड से एक-दो शिक्षक पहल करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों से न्यूनतम 1000 रुपये का सहयोग एकत्रित करेंगे। यह राशि प्रखंड स्तर पर संग्रहित कर जिला स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए 30 अप्रैल तक जमा की जाएगी।इसके पश्चात 1 मई, मजदूर दिवस के अवसर पर तीन-चार सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल दिवंगत प्रधानाध्यापक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देगा तथा एकत्रित राशि प्रदान करेगा। इस प्रस्ताव पर उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों ने सकारात्मक सहमति जताई और समूह के अन्य सदस्यों से भी अपने सुझाव देने की अपेक्षा व्यक्त की गई।


