Jaisalmer Firing: घर में अकेली महिला की गोली मारकर हत्या, सिर में हो गया बड़ा छेद, गांव में फैली सनसनी

Jaisalmer Firing: घर में अकेली महिला की गोली मारकर हत्या, सिर में हो गया बड़ा छेद, गांव में फैली सनसनी

जैसलमेर। जिले के झिनझिनयाली क्षेत्र में बुधवार दिन में जिस महिला का शव उसके घर में मिला था, उसकी हत्या सिर में फायर कर की गई। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि मृतका हथु देवी (50) पत्नी अमराराम के दाहिनी आंख के ऊपर वाले हिस्से पर बड़ा छेद पाया गया।

यह वीडियो भी देखें

गौरतलब है कि यह हत्या झिनझिनियाली गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित बीरे की ढाणी में हुई। हत्या का मामला सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है और मामले की गुत्थी सुलझाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार को जवाहिर चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर मृतका के परिजन और अन्य लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।

बारूद के निशान भी पाए गए

परिजनों के अनुसार हथु देवी की हत्या गोली मारकर की गई है। उसके सिर में दाहिनी आंख के ऊपर गहरा छेद मिला है और वहां बारूद के निशान भी पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हमलावरों ने महिला पर सोते समय बेहद करीब से टोपीदार बंदूक से फायर किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्षेत्र में सनसनी फैल गई

घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

हत्या का मामला दर्ज

हथु देवी के पति अमराराम ने बुधवार रात झिनझिनियाली थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया। वारदात के बाद घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर, जो पहले गायब बताया जा रहा था, वह कुछ किलोमीटर दूरी पर बरामद हुआ है।

शादी समारोह में गया हुआ था पति

गौरतलब है कि महिला का पति एक शादी समारोह में गया हुआ था और घर पर हथु देवी अकेली थी। बुधवार को जब अमराराम वापस लौटा तो उसे पत्नी मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की मौत मंगलवार देर रात हुई बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *