जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा, धान से लदा ट्रक पलटने से चालक-क्लीनर की मौत, 10 मजदूर घायल

जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा, धान से लदा ट्रक पलटने से चालक-क्लीनर की मौत, 10 मजदूर घायल

Huge Road Accident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरभा थाना क्षेत्र के कोलेंग नाला के पास पहले मोड़ पर धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ, जिसमें ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार लगभग 10 मजदूर घायल हो गए।

Huge Road Accident: जानें कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में बड़ी मात्रा में धान लदा हुआ था, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

सीआरपीएफ के जवानों ने शुरू किया राहत कार्य

घटना के समय वहां से गुजर रही सीआरपीएफ की 80वीं बटालियन के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद सभी घायलों को नजदीकी नानगुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

धान से लदा ट्रक पलटने से चालक-क्लीनर की मौत (फोटो सोर्स- पत्रिका)

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की प्रमुख वजह मानी जा रही है।

अचानक हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

खड़े ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, दर्जनभर घायलों में 3 की हालत गंभीर- अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर गुरुवार की आधी रात ग्राम पंचायत कल्याणपुर के नवापारा में एक यात्री बस सडक़ पर खराब हालत में खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे (Bus accident) में बस कर्मचारी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। झारखंड से दुर्ग जा रही रॉयल बस क्रमांक सीजी 06 जीवाई-0729 पूरी रफ्तार में थी… पूरी खबर पढ़े

अंतिम संस्कार में जा रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में शोक की लहर- कोरबा जिले से लगे नकटीखार बायपास मार्ग के समीप मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बालको निवासी दंपत्ति की मौत हो गई है। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बता दें कि जिनकी मौत हुई है…पूरी खबर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *