Jaipur Haj Flight 2026: जयपुर से हज के लिए तीसरी उड़ान रवाना, परिजनों ने हज यात्रियों को विदा किया

Jaipur Haj Flight 2026: जयपुर से हज के लिए तीसरी उड़ान रवाना, परिजनों ने हज यात्रियों को विदा किया

Jaipur Haj Flight 2026: जयपुर से हज के लिए तीसरी उड़ान बुधवार को रवाना हुई। यह उड़ान जयपुर एयरपोर्ट से बुधवार रात 8:30 बजे रवाना हुई। स्टेट हज कमेटी ने हाजियों के लिए जरूरत की सारी व्यवस्थाएं की थीं। हज यात्रा का पहला जत्था 20 अप्रैल को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। केंद्रीय हज कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल से शुरू हो चुका यह सिलसिला 28 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा। इस वर्ष राजस्थान से कुल 3480 जायरीन खुदा की इबादत के लिए सऊदी अरब जाने वाले है।

हवाई अड्डे पर 24 घंटे चिकित्सा सुविधा

स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे चिकित्सा सुविधा और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा, यात्रियों के सामान की जांच और इमिग्रेशन प्रक्रिया को तेज करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ की तैनाती की गई है। जायरीनों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर विशेष सहायता काउंटर लगाए गए हैं। यहां हज यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए गाइडेंस टीम मौजूद रहेगी, जो हर कदम पर जानकारी सुविधा उपलब्ध करवाएगी।

यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर में विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी यात्री को तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से असुविधा न हो। रवानगी से पूर्व होने वाली सभी कागजी कार्यवाहियों को सरल बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

परिजन और रिश्तेदार हज यात्रियों की विदाई के लिए जयपुर पहुंच रहे

हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को विदा करने के लिए राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में उनके परिजन और रिश्तेदार जयपुर पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर यातायात पुलिस और जिला प्रशासन ने विशेष प्लान तैयार कर अपनी कमर कस ली है। साथ ही हज कमेटी के स्वयंसेवक भी यात्रियों की मदद के लिए 24 घंटे तैनात रहेंगे।

यात्रियों को उनके समूह और समय के हिसाब से उड़ानों में बांटा गया

20 अप्रैल को पहली उड़ान के साथ ही जयपुर एयरपोर्ट पर जायरीनों की रवानगी का जश्न शुरू हो गया है। यह जश्न 28 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा। जिसका तीसरा जत्था बुधवार को 8:30 बजे उड़ान भर चुका है। हज कमेटी के अनुसार सभी यात्रियों को उनके निर्धारित समूह और समय के हिसाब से अलग-अलग उड़ानों में बांटा गया है। यात्रियों को उनके उड़ान समय से कई घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने के निर्देश दे दिए गए हैं, उड़ान की प्रक्रिया अच्छे से पूरी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *