पूर्णिया | शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने कार्यक्रम आयोजित कर अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन दोहरी खुशी के मौके पर किया गया। एक ओर संगठन की सदस्य के जन्मोत्सव का उत्साह था तो दूसरी ओर पूर्णिया न्यायालय के अधिवक्ता संघ चुनाव में सदस्य को मिली जीत का जश्न। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा, पूर्णिया की जिला कार्यकारिणी सदस्य व अधिवक्ता संगीता ठाकुर को अधिवक्ता संघ चुनाव में बंपर जीत हासिल करने पर सम्मानित किया गया। पूर्णिया | शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने कार्यक्रम आयोजित कर अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन दोहरी खुशी के मौके पर किया गया। एक ओर संगठन की सदस्य के जन्मोत्सव का उत्साह था तो दूसरी ओर पूर्णिया न्यायालय के अधिवक्ता संघ चुनाव में सदस्य को मिली जीत का जश्न। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा, पूर्णिया की जिला कार्यकारिणी सदस्य व अधिवक्ता संगीता ठाकुर को अधिवक्ता संघ चुनाव में बंपर जीत हासिल करने पर सम्मानित किया गया।


