गयाजी के NEET की तैयारी कर रहे 16 साल के छात्र सौरव कुमार ने पटना में आत्महत्या कर ली। सौरभ गयाजी के आमस थाना क्षेत्र के करमाइन बेलदार बिगहा का रहने वाला था। आत्महत्या की घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर की है। वह कुछ ही महीने पहले से पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। सौरभ का कमरा कल देर रात खोला गया, जब साथ रह रहे उसके चचेरे भाई कोचिंग से लौटे। सौरभ के पिता महेश यादव किसान हैं और वे भूसा का कारोबार भी करते हैं। सौरभ पटना में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। वह एक कोचिंग संस्थान में पढ़ता था। जिस फ्लैट में वह रहता था, उसी फ्लैट में उसके दो चचेरे भाई भी रहते थे। अब जानिए सुसाइड नोट में क्या है… सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि “मेरे मम्मी-पापा मैं दुख के साथ कहना चाहता हूं कि मैंने सुसाइड किया है। मैं बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। क्योंकि रात-रात भर पढ़ कर भी कोई रिजल्ट ही नहीं आ रहा था। इसलिए मैंने ये सब किया है। आपसे मेरी एक प्रार्थना है कि मेरी बहन की अच्छे से जमीन बेच कर शादी कर दे। मैं आप लोगों के बुढ़ापे का सहारा नहीं बन पाया। ये मेरी आखिरी इच्छा है। मेरी भी मजबूरी थी।” सुसाइड नोट के अनुसार सौरभ इन दिनों पढ़ाई के दबाव में था। कोचिंग के टेस्ट में लगातार कम नंबर आ रहे थे। यही बात उसे अंदर ही अंदर तोड़ रही थी। घटना वाले दिन दोपहर में जब उसके चचेरे भाई कोचिंग जाने लगे, तो उन्होंने सौरव को भी चलने को कहा। सौरभ ने तबीयत खराब होने की बात कहकर कोचिंग जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह कमरे में अकेला रह गया। शाम को करीब 8 बजे जब दोनों भाई लौटे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पंखे से गमछे के सहारे लटका था सौरभ कई बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर वेंटिलेटर से झांक कर देखा गया। अंदर का दृश्य देख दोनों के होश उड़ गए। सौरभ पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ था। पिता से माफी मांगी सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में सौरभ ने अपने पिता से माफी मांगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। सौरभ का पोस्टमार्टम पटना में ही बुधवार को दोपहर कराया गया। सौरभ अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके इस कदम ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। सौरभ के चाचा विजय यादव पूर्व में मुखिया थे। बताया गया कि देर शाम बॉडी पटना से करमाइन बेलदार बिगहा पहुंचेगी। इसके बाद सौरभ का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मामले में पटना के गांधी मैदान SHO अखिलेश मिश्रा ने बताया कि स्टूडेंट PW का छात्र था। आज क्लास करने नहीं गया था। दोनों चचेरे भाई कोचिंग से लौटकर आए, तो सौरभ दरवाजा नहीं खोल रहा था। इसके बाद उन लोगों ने कमरे में झांक कर देखा, तो सौरभ फंदे से लटका था। इसके बाद पुलिस को खबर की। गयाजी के NEET की तैयारी कर रहे 16 साल के छात्र सौरव कुमार ने पटना में आत्महत्या कर ली। सौरभ गयाजी के आमस थाना क्षेत्र के करमाइन बेलदार बिगहा का रहने वाला था। आत्महत्या की घटना पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर की है। वह कुछ ही महीने पहले से पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। सौरभ का कमरा कल देर रात खोला गया, जब साथ रह रहे उसके चचेरे भाई कोचिंग से लौटे। सौरभ के पिता महेश यादव किसान हैं और वे भूसा का कारोबार भी करते हैं। सौरभ पटना में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। वह एक कोचिंग संस्थान में पढ़ता था। जिस फ्लैट में वह रहता था, उसी फ्लैट में उसके दो चचेरे भाई भी रहते थे। अब जानिए सुसाइड नोट में क्या है… सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि “मेरे मम्मी-पापा मैं दुख के साथ कहना चाहता हूं कि मैंने सुसाइड किया है। मैं बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। क्योंकि रात-रात भर पढ़ कर भी कोई रिजल्ट ही नहीं आ रहा था। इसलिए मैंने ये सब किया है। आपसे मेरी एक प्रार्थना है कि मेरी बहन की अच्छे से जमीन बेच कर शादी कर दे। मैं आप लोगों के बुढ़ापे का सहारा नहीं बन पाया। ये मेरी आखिरी इच्छा है। मेरी भी मजबूरी थी।” सुसाइड नोट के अनुसार सौरभ इन दिनों पढ़ाई के दबाव में था। कोचिंग के टेस्ट में लगातार कम नंबर आ रहे थे। यही बात उसे अंदर ही अंदर तोड़ रही थी। घटना वाले दिन दोपहर में जब उसके चचेरे भाई कोचिंग जाने लगे, तो उन्होंने सौरव को भी चलने को कहा। सौरभ ने तबीयत खराब होने की बात कहकर कोचिंग जाने से मना कर दिया। इसके बाद वह कमरे में अकेला रह गया। शाम को करीब 8 बजे जब दोनों भाई लौटे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पंखे से गमछे के सहारे लटका था सौरभ कई बार आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर वेंटिलेटर से झांक कर देखा गया। अंदर का दृश्य देख दोनों के होश उड़ गए। सौरभ पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ था। पिता से माफी मांगी सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में सौरभ ने अपने पिता से माफी मांगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। सौरभ का पोस्टमार्टम पटना में ही बुधवार को दोपहर कराया गया। सौरभ अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके इस कदम ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। सौरभ के चाचा विजय यादव पूर्व में मुखिया थे। बताया गया कि देर शाम बॉडी पटना से करमाइन बेलदार बिगहा पहुंचेगी। इसके बाद सौरभ का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मामले में पटना के गांधी मैदान SHO अखिलेश मिश्रा ने बताया कि स्टूडेंट PW का छात्र था। आज क्लास करने नहीं गया था। दोनों चचेरे भाई कोचिंग से लौटकर आए, तो सौरभ दरवाजा नहीं खोल रहा था। इसके बाद उन लोगों ने कमरे में झांक कर देखा, तो सौरभ फंदे से लटका था। इसके बाद पुलिस को खबर की।


