जमीन कारोबारी से 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार:पलामू में आरोपी को पुलिस ने घर से पकड़ा, कई आपराधिक मामले में रहा है शामिल

जमीन कारोबारी से 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार:पलामू में आरोपी को पुलिस ने घर से पकड़ा, कई आपराधिक मामले में रहा है शामिल

पलामू पुलिस ने जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में जय प्रकाश शुक्ला उर्फ जेपी शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शहर थाना क्षेत्र स्थित उसके हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर से पकड़ा गया। उस पर कारोबारी नंद कुमार यादव से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। नंद कुमार यादव ने जेपी शुक्ला के खिलाफ शहर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी जनवरी से ही फोन पर रंगदारी मांग रहा था। 13 अप्रैल को उसने फिर फोन कर 1 करोड़ 20 लाख रुपए की मांग की और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। धमकी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जय प्रकाश शुक्ला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से धमकी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नंद कुमार यादव ने हाल ही में 64 डिसमिल जमीन का एग्रीमेंट किया था, जिसके बाद से ही उन्हें धमकियां मिल रही थीं। आरोपी जय प्रकाश शुक्ला का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय जयप्रकाश पलामू के साथ-साथ गढ़वा और रांची में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। वर्ष 2014 में उसने गढ़वा में अनिल टाइगर की हत्या की थी। इसके अलावा, रांची के सुखदेव नगर इलाके में वह अपने साथियों के साथ एक हत्या में संलिप्त रहा था। वर्ष 2017 में रांची में ही उस पर एक डीएसपी पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप है। पलामू के शहर और सदर थाना में भी वह आर्म्स एक्ट का आरोपी रहा है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है। पलामू पुलिस ने जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में जय प्रकाश शुक्ला उर्फ जेपी शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शहर थाना क्षेत्र स्थित उसके हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर से पकड़ा गया। उस पर कारोबारी नंद कुमार यादव से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। नंद कुमार यादव ने जेपी शुक्ला के खिलाफ शहर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी जनवरी से ही फोन पर रंगदारी मांग रहा था। 13 अप्रैल को उसने फिर फोन कर 1 करोड़ 20 लाख रुपए की मांग की और रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। धमकी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जय प्रकाश शुक्ला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से धमकी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, नंद कुमार यादव ने हाल ही में 64 डिसमिल जमीन का एग्रीमेंट किया था, जिसके बाद से ही उन्हें धमकियां मिल रही थीं। आरोपी जय प्रकाश शुक्ला का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के मुताबिक, 31 वर्षीय जयप्रकाश पलामू के साथ-साथ गढ़वा और रांची में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। वर्ष 2014 में उसने गढ़वा में अनिल टाइगर की हत्या की थी। इसके अलावा, रांची के सुखदेव नगर इलाके में वह अपने साथियों के साथ एक हत्या में संलिप्त रहा था। वर्ष 2017 में रांची में ही उस पर एक डीएसपी पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप है। पलामू के शहर और सदर थाना में भी वह आर्म्स एक्ट का आरोपी रहा है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *