बांका में बाइक बेकाबू होने से क्रिकेटर की मौत:बहन के घर जा रहा था, पीछे बैठा दोस्त उछलकर नहर में गिरा

बांका में बाइक बेकाबू होने से क्रिकेटर की मौत:बहन के घर जा रहा था, पीछे बैठा दोस्त उछलकर नहर में गिरा

बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खेसर मुख्य मार्ग पर झखरा डायवर्सन के समीप एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के बहुरना गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार अपने एक मित्र के उपनयन संस्कार में शामिल होने झखरा गांव गए थे। कार्यक्रम के बाद वह अपने एक साथी के साथ बाइक से पतवारा स्थित अपनी बहन के घर में रुकने जा रहे थे। नीतीश सड़क पर सिर के बल गिर पड़े इसी दौरान झखरा डायवर्सन के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। नीतीश सड़क पर सिर के बल गिर पड़े, जिससे उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। बाइक पर पीछे बैठा उनका साथी उछलकर नहर में जा गिरा, जिसे हल्की चोटें आईं। घटना के बाद साथी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल नीतीश को तुरंत शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र रजक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया सूचना मिलने पर मृतक के पिता सुनील सिंह सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को घर ले गए। बताया गया कि नीतीश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और उन्हें पढ़ाई के साथ क्रिकेट खेलने का शौक था। स्थानीय लोगों ने झखरा डायवर्सन को खतरनाक बताते हुए वहां संकेत बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि नीतीश क्रिकेट खेलने में काफी होनहार खिलाड़ी था। नीतीश की मौत से क्रिकेट खिलाड़ियों में भी शौक की लहर है। बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खेसर मुख्य मार्ग पर झखरा डायवर्सन के समीप एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के बहुरना गांव निवासी सुनील सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार अपने एक मित्र के उपनयन संस्कार में शामिल होने झखरा गांव गए थे। कार्यक्रम के बाद वह अपने एक साथी के साथ बाइक से पतवारा स्थित अपनी बहन के घर में रुकने जा रहे थे। नीतीश सड़क पर सिर के बल गिर पड़े इसी दौरान झखरा डायवर्सन के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। नीतीश सड़क पर सिर के बल गिर पड़े, जिससे उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। बाइक पर पीछे बैठा उनका साथी उछलकर नहर में जा गिरा, जिसे हल्की चोटें आईं। घटना के बाद साथी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल नीतीश को तुरंत शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र रजक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया सूचना मिलने पर मृतक के पिता सुनील सिंह सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को घर ले गए। बताया गया कि नीतीश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और उन्हें पढ़ाई के साथ क्रिकेट खेलने का शौक था। स्थानीय लोगों ने झखरा डायवर्सन को खतरनाक बताते हुए वहां संकेत बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि नीतीश क्रिकेट खेलने में काफी होनहार खिलाड़ी था। नीतीश की मौत से क्रिकेट खिलाड़ियों में भी शौक की लहर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *