बंगाल चुनाव में फूड का पावर डोज: नेताजी झालमुरी, मछली ही नहीं, इनका स्वाद भी चखिए जरा!

बंगाल चुनाव में फूड का पावर डोज: नेताजी झालमुरी, मछली ही नहीं, इनका स्वाद भी चखिए जरा!

West Bengal Election 2026 Viral Bengali Foods: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में झालमुरी और माछ भात (मछली-चावल) नेताओं को पसंद आ रहे हैं। प्रधानमंत्री से लेकर तमाम नेता बंगाली फूड के साथ मजे करते दिख रहे हैं। पर, बंगाल में क्या यही दो चीजें हैं। बिल्कुल नहीं, हम कुछ लिस्ट बता रहे हैं जरा उनको भी खाएं। ये बंगाली खाने गर्मी के हिसाब से परफेक्ट माने जाते हैं।

ये बात जग जाहिर है कि पश्चिम बंगाल के खान-पान की बात निराली है। बात जब खाने की हो तो बंगाली स्वाद का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन नहीं है। इसलिए, चुनावी प्रचार के बीच खान-पान पर नेताजी इतना जोर दे रहे हैं।

बंगाल के जीरो ऑयल फूड्स की लिस्ट देखिए

बंगाल की ये चीजें जीरो ऑयल या बहुत कम मसालों में तैयार होती हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से ‘सुपरफूड’ ही हैं। ऐसे में इससे बेहतर और क्या हो सकता है-

bengali summer foods list chart
  1. गोंधोराज घोल (Gondhoraj Ghol)

तपती गर्मी में इससे बेहतर क्या हो सकता है। बंगाल का मशहूर गोंधोराज नींबू अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है। इसका ‘घोल’ (मट्ठा या लस्सी) न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि गर्मी में पेट को ठंडक देकर पाचन भी सुधारता है।

  1. आमेर झोल या आम पन्ना (Aam Pora Shorbot)

बंगाल में कच्चे आम को भूनकर बनाया गया ‘आमेर झोल’ लू से बचने का सबसे पुराना और असरदार तरीका है। ये स्वाद में भी जबरदस्त है। यह चुनाव प्रचार जैसी मेहनत वाली गतिविधियों के लिए बेहतरीन हाइड्रेशन ड्रिंक है।

  1. मिष्टी दोई (Mishti Doi)

यह बंगाल की पहचान है। दही खाने वालों को इसका स्वाद चखना चाहिए। मिट्टी के कुल्हड़ में मिलने वाला यह मीठा दही न केवल प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, बल्कि इम्युनिटी बूस्ट करने और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

  1. छालर मुरी (Chhalar Muri)

झालमुरी का ही एक और रूप जिसमें अंकुरित चने (Sprouts) और खीरे का ज्यादा इस्तेमाल होता है। यह हल्का नाश्ता है जो दिन भर की थकान दूर करता है और प्रोटीन का एक शुद्ध स्रोत है।

  1. ताजे ताड़गोला (Ice Apple/Taal)

बंगाल के ग्रामीण इलाकों में गर्मी के समय ‘ताड़गोला’ खूब मिलता है। यह पानी और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो तपती धूप में काम करने वाले लोगों के लिए “नेचुरल ग्लूकोज” का काम करता है।

क्या आपने इनमें से किसी फूड का स्वाद चखा है? अगर हां, तो टेस्ट के बारे में कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *