IPL 2026 में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ये ‘करिश्मा’ करने वाले पहले भारतीय बने

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ये ‘करिश्मा’ करने वाले पहले भारतीय बने

Abhishek Sharma IPL Record: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 31वां मुकाबला मंगलवार रात सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में एसआरएच ने अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक और ईशान मलिंगा की 4/32 दमदार गेंदबाजी के दम पर 47 रनों से जीत दर्ज की है। अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 68 गेंदों पर 10 चौके और इतने ही छक्‍कों के साथ करीब 200 के स्‍ट्राइक रेट से नाबाद 135 रनों की पारी खेली। इस जबरदस्‍त प्रदर्शन के लिए अभिषेक को प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को पाते ही उन्‍होंने भुवनेश्‍वर कुमार का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इतिहास रच दिया।

भुवनेश्‍वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा

अभिषेक शर्मा ने 81 मैचों में सातवां प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। अब वह एसआरएच के लिए सबसे ज्‍यादा ये खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भुवनेश्‍वर कुमार के नाम दर्ज था। भुवी ने 2014 से 2024 के बीच एसआरएच के लिए 145 मैच खेले थे, जिनमें उन्‍होंने छह बार प्‍लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

अभिषेक शर्मा ने क्रिस गेल और आरोन फिंच को भी पीछे छोड़ा

अभिषेक इस इनिंग के साथ ही टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार 130 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा चौथी बार किया है। अभिषेक ने इस मामले में क्रिस गेल और आरोन फिंच को पीछे छोड़ा है। गेल-फिंच ने टी20 क्रिकेट में 3 बार 130 से अधिक रनों की पारी खेली है।

मैच में ये रिकॉर्ड भी बने

SRH के लिए विदेशी गेंदबाजों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

4/11 मोहम्मद नबी बनाम आरसीबी, हैदराबाद 2019

4/22 डैरेन सैमी बनाम पंजाब किंग्‍स, मोहाली 2013

4/32 ईशान मलिंगा बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, हैदराबाद 2026

IPL में 20वें ओवर में तीन विकेट लेने वाले स्पिनर्स

अमित मिश्रा (डीसी) बनाम डेक्‍कन, दिल्ली 2008

एडम जम्पा (आरपीएस) बनाम एसआरएच, विशाखापट्टनम 2016

राहुल तेवतिया (डीसी) बनाम केकेआर, कोलकाता 2018

क्रुणाल पांड्या (आरसीबी) बनाम एमआई, वानखेड़े 2025

हर्ष दुबे (एसआरएच) बनाम डीसी, हैदराबाद 2026*

IPL में पहले बल्लेबाजी करते हुए 200+ रन बनाकर सबसे ज्‍यादा जीत

23 सीएसके (29 मैचों में)

23 आरसीबी (30 मैचों में)

20 एसआरएच (24 मैचों में)

18 एमआई (19 मैचों में)

15 केकेआर (20 मैचों में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *