लखनऊ के चौक इलाके में घंटाघर के पास बुधवार सुबह कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया और लोगों में हड़कंप मच गया। स्थान लोगों ने इसकी जानकारी पहले पुलिस को दी फिर उसके बाद फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंची फायर विकेट की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद कोई 40 मिनट पर आग पर पूरी तरीके से काबू पाया जा सका। सुबह करीब 9 बजे लगी आग की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। शुरुआती आशंका है कि कूड़े में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग भड़की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


