भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी नगर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस दौरान सोमवार को शहर के किरण चौक से महंत साह चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जबकि सिंगल यूज़ प्लास्टिक को जब्त किया गया। मंगलवार को नगर निगम शाखा कार्यालय से मर्यादा पथ, कुमार चौक होते हुए शंकर चौक तक अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए 6500 रुपये फाइन की राशि वसूल की गई। अभियान के बतौर नोडल अधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल एवं नगर निगम कर्मी की मौजूदगी में सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। कार्रवाई के दौरान जहां अतिक्रमण किए अतिक्रमणकारियों में भय देखने को मिला। वही नगर निगम के कार्रवाई से सड़क किनारे लगाए गए दुकानदार में भय देखने को मिला। नगर निगम प्रशासन ने आम लोगों से कार्रवाई के माध्यम से हिदायत देते हुए भविष्य में सड़क किनारे अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। वही उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि शहर को स्वच्छ रखने के साथ शहर को सुंदर बनाने में निगम का सहयोग करे। भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी नगर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस दौरान सोमवार को शहर के किरण चौक से महंत साह चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जबकि सिंगल यूज़ प्लास्टिक को जब्त किया गया। मंगलवार को नगर निगम शाखा कार्यालय से मर्यादा पथ, कुमार चौक होते हुए शंकर चौक तक अवैध अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए 6500 रुपये फाइन की राशि वसूल की गई। अभियान के बतौर नोडल अधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल एवं नगर निगम कर्मी की मौजूदगी में सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। कार्रवाई के दौरान जहां अतिक्रमण किए अतिक्रमणकारियों में भय देखने को मिला। वही नगर निगम के कार्रवाई से सड़क किनारे लगाए गए दुकानदार में भय देखने को मिला। नगर निगम प्रशासन ने आम लोगों से कार्रवाई के माध्यम से हिदायत देते हुए भविष्य में सड़क किनारे अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। वही उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि शहर को स्वच्छ रखने के साथ शहर को सुंदर बनाने में निगम का सहयोग करे।


