जनगणना प्रशिक्षण के दौरान एकमा BEO की तबीयत बिगड़ी:सदर अस्पताल छपरा रेफर; ब्लड प्रेशर बढ़ने से अस्वस्थ हुए

जनगणना प्रशिक्षण के दौरान एकमा BEO की तबीयत बिगड़ी:सदर अस्पताल छपरा रेफर; ब्लड प्रेशर बढ़ने से अस्वस्थ हुए

सारण जिले के एकमा स्थित अलख नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहा तीसरे चरण का तीन दिवसीय डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के समापन के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) योगेन्द्र बैठा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ. कौशलेंद्र कुणाल ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि लगभग 59 वर्षीय BEO योगेन्द्र बैठा को बेहोशी की हालत में लाया गया था और उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) काफी बढ़ा हुआ था। इस दौरान एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकमा के बीडीओ डॉ. अरुण कुमार के अलावा कई शिक्षक, बीआरसी कर्मी और प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को डिजिटल मतगणना एवं मकान सूचीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही थी। प्रखंड चार्ज सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार और अपर चार्ज पदाधिकारी मिथलेश कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया कि तीन दिवसीय शिविर में दी गई जानकारी का उपयोग करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम से जनगणना का कार्य जिम्मेदारी पूर्वक पूरा करें। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 427 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण और मकान गणना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण को तीन चरणों में आयोजित किया गया था। पहले चरण (13 से 15 अप्रैल) में 145 प्रशिक्षुओं को, दूसरे चरण (16 से 18 अप्रैल) में 146 प्रशिक्षुओं को और तीसरे चरण (19 से 21 अप्रैल) में शेष प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक बैच में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को अलग-अलग सत्रों में छह फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला से आए अधिकारियों ने भी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण को काफी उपयोगी बताया है। सारण जिले के एकमा स्थित अलख नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहा तीसरे चरण का तीन दिवसीय डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के समापन के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) योगेन्द्र बैठा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ. कौशलेंद्र कुणाल ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि लगभग 59 वर्षीय BEO योगेन्द्र बैठा को बेहोशी की हालत में लाया गया था और उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) काफी बढ़ा हुआ था। इस दौरान एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकमा के बीडीओ डॉ. अरुण कुमार के अलावा कई शिक्षक, बीआरसी कर्मी और प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को डिजिटल मतगणना एवं मकान सूचीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही थी। प्रखंड चार्ज सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार और अपर चार्ज पदाधिकारी मिथलेश कुमार मेहता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया कि तीन दिवसीय शिविर में दी गई जानकारी का उपयोग करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम से जनगणना का कार्य जिम्मेदारी पूर्वक पूरा करें। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 427 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण और मकान गणना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण को तीन चरणों में आयोजित किया गया था। पहले चरण (13 से 15 अप्रैल) में 145 प्रशिक्षुओं को, दूसरे चरण (16 से 18 अप्रैल) में 146 प्रशिक्षुओं को और तीसरे चरण (19 से 21 अप्रैल) में शेष प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक बैच में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को अलग-अलग सत्रों में छह फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला से आए अधिकारियों ने भी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण को काफी उपयोगी बताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *