मधुबनी साइबर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर मिली। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान संतोष कुमार झा उर्फ प्रकाश झा (पिता लक्ष्मण झा) और अनूप आनंद (पिता संतोष कुमार झा उर्फ प्रकाश झा) के रूप में हुई है। दोनों मधुबनी जिले के भेजा थाना अंतर्गत रहुआ संग्राम गांव के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देते मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार शाम बताया कि साइबर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि संतोष कुमार झा उर्फ प्रकाश झा, अनूप आनंद और आलोक कुमार (जो अभी फरार है) विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ रहुआ संग्राम गांव पहुंचे। वहां से संतोष कुमार झा और अनूप आनंद को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे साइबर अपराध के लिए विभिन्न बैंकों में खाते खोलकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते थे। अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया इसके बाद दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 19/26, धारा 303(2)/318(4)/319(2)/112(2)/3(5) BNS और 66(सी), 66(डी) IT Act 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों की संलिप्तता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के माध्यम से संगठित वित्तीय साइबर ठगी में पाई गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मधुबनी साइबर थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सफलता पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर मिली। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान संतोष कुमार झा उर्फ प्रकाश झा (पिता लक्ष्मण झा) और अनूप आनंद (पिता संतोष कुमार झा उर्फ प्रकाश झा) के रूप में हुई है। दोनों मधुबनी जिले के भेजा थाना अंतर्गत रहुआ संग्राम गांव के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देते मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने मंगलवार शाम बताया कि साइबर थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि संतोष कुमार झा उर्फ प्रकाश झा, अनूप आनंद और आलोक कुमार (जो अभी फरार है) विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ रहुआ संग्राम गांव पहुंचे। वहां से संतोष कुमार झा और अनूप आनंद को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे साइबर अपराध के लिए विभिन्न बैंकों में खाते खोलकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करते थे। अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया इसके बाद दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 19/26, धारा 303(2)/318(4)/319(2)/112(2)/3(5) BNS और 66(सी), 66(डी) IT Act 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों की संलिप्तता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के माध्यम से संगठित वित्तीय साइबर ठगी में पाई गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


