बांका जिले में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना होने से पहले ही विफल कर दी गई। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व एवं कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार की निगरानी में विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। मंगलवार की संध्या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि तेलौधा गांव निवासी संदिग्ध मुन्ना धौर अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलहर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की गई। मुन्ना धौर को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए मुन्ना धौर को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बौंसी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से दो अन्य आरोपियों को भी दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में कुश्माहा निवासी प्रकाश यादव और देवकल निवासी अंकित कुमार शामिल हैं। इनके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई पुलिस के अनुसार, समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई। मामले में संबंधित थानों में विधि अनुसार कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस पूरे अभियान में बेलहर एसडीपीओ,कटोरिया अंचल पुलिस निरीक्षक, बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, जमदाहा थानाध्यक्ष रंतेज भारती, डीआईयू टीम एवं सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बांका जिले में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना होने से पहले ही विफल कर दी गई। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व एवं कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार की निगरानी में विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। मंगलवार की संध्या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि तेलौधा गांव निवासी संदिग्ध मुन्ना धौर अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेलहर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की गई। मुन्ना धौर को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए मुन्ना धौर को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बौंसी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से दो अन्य आरोपियों को भी दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में कुश्माहा निवासी प्रकाश यादव और देवकल निवासी अंकित कुमार शामिल हैं। इनके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई पुलिस के अनुसार, समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई। मामले में संबंधित थानों में विधि अनुसार कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस पूरे अभियान में बेलहर एसडीपीओ,कटोरिया अंचल पुलिस निरीक्षक, बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, जमदाहा थानाध्यक्ष रंतेज भारती, डीआईयू टीम एवं सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


