औरंगाबाद में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा नवीनगर रोड स्थित राहत क्लिनिक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के हेमजा गांव निवासी बालमुकुंद शर्मा उर्फ मुकुंद शर्मा के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, बालमुकुंद शर्मा अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर जा रहे थे, जहां उन्हें एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होना था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर बताया जाता है कि जैसे ही वह अंबा नवीनगर रोड पर राहत क्लिनिक के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा (डंपर) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी हालत गंभीर बनी रही, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार का माहौल हो गया और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध नजर आया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। औरंगाबाद में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के अंबा नवीनगर रोड स्थित राहत क्लिनिक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के हेमजा गांव निवासी बालमुकुंद शर्मा उर्फ मुकुंद शर्मा के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, बालमुकुंद शर्मा अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर जा रहे थे, जहां उन्हें एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होना था। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर बताया जाता है कि जैसे ही वह अंबा नवीनगर रोड पर राहत क्लिनिक के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा (डंपर) ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी हालत गंभीर बनी रही, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार का माहौल हो गया और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध नजर आया। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


