कोटपूतली के तालवा और पाथरेडी को मिली सौगात:4 करोड़ की लागत से बनेंगे अटल पथ, विधायक बोले-रोजगार के अवसर खुलेंगे

कोटपूतली के तालवा और पाथरेडी को मिली सौगात:4 करोड़ की लागत से बनेंगे अटल पथ, विधायक बोले-रोजगार के अवसर खुलेंगे

कोटपूतली के गांव तालवा और पाथरेडी में अटल पथ निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। स्वीकृत राशि में से गांव तालवा मोड से देवनारायण मंदिर की ओर पुडाला तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 2 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पाथरेडी रोड से मालेरा जोहड़ तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस स्वीकृति के लिए विधायक हंसराज पटेल ने सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी का आभार जताया है। आवागमन में मिलेगी सुविधा विधायक पटेल ने बताया कि अटल पथ के निर्माण से आमजन को सुगम, सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। रोजगार के अवसरों को मिलेगी गति उन्होंने आगे कहा कि बेहतर आवागमन से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी। विधायक पटेल ने दोहराया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, मजबूत आधारभूत ढांचे और आमजन की सुविधा के लिए सरकार दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *