बक्सर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को हथियारबंद व्यक्ति के मोटरसाइकिल से दहिवर से दलसागर की ओर जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, बक्सर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बक्सर, गौरख पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने दहिवर स्थित शिव मंदिर के पास निगरानी शुरू की। सशस्त्र बल के जवानों ने की कार्रवाई निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति हंटर मोटरसाइकिल पर तेजी से आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। सशस्त्र बल की तत्परता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मनीष सिंह उर्फ करिया सिंह, पिता रामाश्रय सिंह, निवासी दहिवर, थाना औद्योगिक, जिला बक्सर के रूप में बताई। मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बक्सर औद्योगिक थाना में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, धमकी, आर्म्स एक्ट और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2015 से 2026 तक उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की पुष्टि हुई है। बरामदगी में एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ बक्सर गौरख पाण्डेय, औद्योगिक थाना के थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, संतोष कुमार दास और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बक्सर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। बक्सर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को हथियारबंद व्यक्ति के मोटरसाइकिल से दहिवर से दलसागर की ओर जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, बक्सर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बक्सर, गौरख पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने दहिवर स्थित शिव मंदिर के पास निगरानी शुरू की। सशस्त्र बल के जवानों ने की कार्रवाई निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति हंटर मोटरसाइकिल पर तेजी से आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने का प्रयास किया। सशस्त्र बल की तत्परता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मनीष सिंह उर्फ करिया सिंह, पिता रामाश्रय सिंह, निवासी दहिवर, थाना औद्योगिक, जिला बक्सर के रूप में बताई। मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बक्सर औद्योगिक थाना में हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, धमकी, आर्म्स एक्ट और अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2015 से 2026 तक उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की पुष्टि हुई है। बरामदगी में एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ बक्सर गौरख पाण्डेय, औद्योगिक थाना के थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, संतोष कुमार दास और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बक्सर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।


