मधुबनी में मुखिया-सरपंच-जदयू अध्यक्ष को भेजा जेल:17 पर FIR; लव मैरिज की पंचायत में लड़की लौटाने पर फैसला; लड़के पक्ष के युवक को बुरी तरह पीटा

मधुबनी में मुखिया-सरपंच-जदयू अध्यक्ष को भेजा जेल:17 पर FIR; लव मैरिज की पंचायत में लड़की लौटाने पर फैसला; लड़के पक्ष के युवक को बुरी तरह पीटा

मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव में एक सामाजिक पंचायत के दौरान हुई मारपीट के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंचायत के मुखिया, जदयू प्रखंड अध्यक्ष और सरपंच सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मधेपुर के मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उदयकांत चौधरी, सरपंच रामानंद चौधरी, विमलेश चौधरी, बसंत सिंह, राकेश चौधरी और हेमंत सिंह शामिल हैं। इन सभी की गिरफ्तारी रविवार को हुई। पंचायत में लड़की को वापस करने की बात
यह मामला दो समुदायों के बीच हुई एक शादी के विवाद से जुड़ा है। इस विवाद को सुलझाने के लिए रविवार सुबह एक स्थानीय पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में लड़की को वापस करने की बात कही जा रही थी। लड़के के परिवार वाले पंचायत में शामिल होने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि लड़की बालिग है और न्यायालय के आदेशानुसार उनके साथ रह रही है। एक पक्ष के पंचायत में नहीं पहुंचने से तनाव बढ़ गया, जो हिंसक मारपीट में बदल गया। इस दौरान लड़के पक्ष के एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सदर-2 एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि मारपीट में घायल युवक के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े, इसके लिए यह कार्रवाई की गई है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घायल युवक ने बताया कि लड़की बालिग है और उसने अपनी स्वेच्छा से उनके भाई से विवाह किया है। वह न्यायालय के आदेशानुसार उनके घर पर रह रही है। अभियुक्तगण उन पर और उनके परिवार पर लड़की को वापस करने का अवैध दबाव बना रहे थे, इसी उद्देश्य से यह अवैध पंचायत बुलाई गई थी। मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव में एक सामाजिक पंचायत के दौरान हुई मारपीट के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंचायत के मुखिया, जदयू प्रखंड अध्यक्ष और सरपंच सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मधेपुर के मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उदयकांत चौधरी, सरपंच रामानंद चौधरी, विमलेश चौधरी, बसंत सिंह, राकेश चौधरी और हेमंत सिंह शामिल हैं। इन सभी की गिरफ्तारी रविवार को हुई। पंचायत में लड़की को वापस करने की बात
यह मामला दो समुदायों के बीच हुई एक शादी के विवाद से जुड़ा है। इस विवाद को सुलझाने के लिए रविवार सुबह एक स्थानीय पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में लड़की को वापस करने की बात कही जा रही थी। लड़के के परिवार वाले पंचायत में शामिल होने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि लड़की बालिग है और न्यायालय के आदेशानुसार उनके साथ रह रही है। एक पक्ष के पंचायत में नहीं पहुंचने से तनाव बढ़ गया, जो हिंसक मारपीट में बदल गया। इस दौरान लड़के पक्ष के एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सदर-2 एसडीपीओ मनोज राम ने बताया कि मारपीट में घायल युवक के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े, इसके लिए यह कार्रवाई की गई है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घायल युवक ने बताया कि लड़की बालिग है और उसने अपनी स्वेच्छा से उनके भाई से विवाह किया है। वह न्यायालय के आदेशानुसार उनके घर पर रह रही है। अभियुक्तगण उन पर और उनके परिवार पर लड़की को वापस करने का अवैध दबाव बना रहे थे, इसी उद्देश्य से यह अवैध पंचायत बुलाई गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *