सिया गुलेरिया हत्याकांड: आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में:हत्या की वजह 7 दिन बाद भी अज्ञात, पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

सिया गुलेरिया हत्याकांड: आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में:हत्या की वजह 7 दिन बाद भी अज्ञात, पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में 13 अप्रैल की सुबह कॉलेज जा रही युवती सिया गुलेरिया की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक हत्या की असली वजह का पता नहीं लगा पाई है। घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपी विकास पटियाल ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने आरोपी विकास पटियाल को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच एजेंसियां लगातार हत्या के पीछे की असली वजह सामने लाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन आरोपी से कोई ठोस कारण नहीं मिल पाया है। मंडी पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि वारदात को अंजाम देने में विकास की भूमिका है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। अबतक 40 लोगों के बयान दर्ज घटनास्थल से ब्लड सैंपल और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को अब इन रिपोर्ट्स का इंतजार है, जिनसे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। इस मामले में अब तक करीब 40 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद मौके पर जाकर जांच का जायजा लिया और कुछ लोगों से सीधे पूछताछ भी की। फिलहाल, पूरे मामले की गुत्थी फॉरेंसिक रिपोर्ट और आगे की जांच पर टिकी हुई है, जिसके बाद ही इस वारदात के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *