सीतामढ़ी ECHS पॉलीक्लिनिक की व्यवस्था बदहाल:पूर्व सैनिकों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की

सीतामढ़ी के बाजार समिति मंदिर प्रांगण में पूर्व सैनिकों की एक बैठक आयोजित की गई। पूर्व नौसैनिक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ECHS (एक्स-सर्विसमैन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम) पॉलीक्लिनिक सीतामढ़ी की वर्तमान व्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। पूर्व सैनिकों ने पॉलीक्लिनिक में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। कई महीनों से नहीं मिल रही दवाएं बैठक में बताया गया कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से जिले के पूर्व सैनिक और उनके परिजन वंचित हो रहे हैं। आरोप है कि पिछले कई महीनों से लाभार्थियों को न तो समुचित चिकित्सकीय परामर्श मिल रहा है और न ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। कई मामलों में मरीजों को इलाज और जांच के लिए दूसरे जिलों में जाने की सलाह दी जा रही है, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एकमुश्त राशि जमा करने के बाद सुविधाएं नहीं पूर्व सैनिकों ने कहा कि ECHS एक अंशदायी योजना है, जिसके लिए सैनिकों ने सेवा काल में एकमुश्त राशि जमा की है। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बैठक में सलाहकार समिति की नियमित बैठकें नहीं होने, पूर्व सैनिकों के सुझावों पर अमल नहीं किए जाने, दवाओं की कमी, रेफरल सुविधा में परेशानी, लाभार्थियों के साथ दंत चिकित्सक के अमर्यादित व्यवहार, लैब और एम्बुलेंस सेवाओं की उपयोगिता तथा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग बैठक में निर्णय लिया गया कि पॉलीक्लिनिक की व्यवस्था में सुधार तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विभाग, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से लिखित आवेदन सौंपा जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक में रहे शामिल इस बैठक में नरेंद्र सिंह, रामेश्वर पूर्वे, अजीत तिवारी, मुकेश पांडेय, विनोद ठाकुर, राजू कुमार, सुशील राय, जितेंद्र यादव, संजय कुमार, नरेश कुमार पंडित, अवध बिहारी प्रसाद, राजनारायण साह, लालबाबू सिंह, रामबालक चौबे, रामबाबू महतो, लक्ष्मी प्रसाद, वीरेंद्र यादव, अनिल कुमार, शिशिर कुमार, नागेंद्र साह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे। सीतामढ़ी के बाजार समिति मंदिर प्रांगण में पूर्व सैनिकों की एक बैठक आयोजित की गई। पूर्व नौसैनिक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ECHS (एक्स-सर्विसमैन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम) पॉलीक्लिनिक सीतामढ़ी की वर्तमान व्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। पूर्व सैनिकों ने पॉलीक्लिनिक में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। कई महीनों से नहीं मिल रही दवाएं बैठक में बताया गया कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं से जिले के पूर्व सैनिक और उनके परिजन वंचित हो रहे हैं। आरोप है कि पिछले कई महीनों से लाभार्थियों को न तो समुचित चिकित्सकीय परामर्श मिल रहा है और न ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। कई मामलों में मरीजों को इलाज और जांच के लिए दूसरे जिलों में जाने की सलाह दी जा रही है, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एकमुश्त राशि जमा करने के बाद सुविधाएं नहीं पूर्व सैनिकों ने कहा कि ECHS एक अंशदायी योजना है, जिसके लिए सैनिकों ने सेवा काल में एकमुश्त राशि जमा की है। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बैठक में सलाहकार समिति की नियमित बैठकें नहीं होने, पूर्व सैनिकों के सुझावों पर अमल नहीं किए जाने, दवाओं की कमी, रेफरल सुविधा में परेशानी, लाभार्थियों के साथ दंत चिकित्सक के अमर्यादित व्यवहार, लैब और एम्बुलेंस सेवाओं की उपयोगिता तथा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग बैठक में निर्णय लिया गया कि पॉलीक्लिनिक की व्यवस्था में सुधार तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विभाग, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से लिखित आवेदन सौंपा जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक में रहे शामिल इस बैठक में नरेंद्र सिंह, रामेश्वर पूर्वे, अजीत तिवारी, मुकेश पांडेय, विनोद ठाकुर, राजू कुमार, सुशील राय, जितेंद्र यादव, संजय कुमार, नरेश कुमार पंडित, अवध बिहारी प्रसाद, राजनारायण साह, लालबाबू सिंह, रामबालक चौबे, रामबाबू महतो, लक्ष्मी प्रसाद, वीरेंद्र यादव, अनिल कुमार, शिशिर कुमार, नागेंद्र साह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *