मुंगेर में एक पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर करीब 5 से 6 बार चाकू से हमला कर दिया। इसकी वजह से वो जख्मी हो गया और उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बहने लगे। ये नजारा देख महिला घबरा गई और डर की वजह से अपने मायके चली गई। पीड़ित का आरोप है, उसकी पत्नी का किसी और युवक के साथ अफेयर चल रहा है। वो दिन के 24 घंटे में 15 घंटे उसी से फोन पर बात करती है। मैंने जब मना किया तो वो मुझसे लड़ने लगी और अलग होने का बोलने लगी। मामला पूरबसराय थाना क्षेत्र के शाहजुवे रोड पर हुई है। घायल युवक की पहचान मोहम्मद फैसल खान (24) के रूप में हुई है। डॉक्टर के अनुसार, युवक के प्राइवेट पार्ट पर करीब 6 टांके लगे हैं। मामला शुक्रवार की देर रात का है। नवंबर में दिया स्मार्टफोन, सोचा मनोरंजन के लिए होगा पत्नी के हमले में घायल मोहम्मद फैसल खान ने अस्पताल में दैनिक भास्कर की टीम से बातचीत के दौरान अपनी पूरी कहानी बताई। फैसल ने दावा किया कि शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक था, लेकिन स्मार्टफोन देने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। फैसल ने बताया, मेरी शादी 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी। शादी के शुरुआती दिन अच्छे थे। पत्नी घर के सभी लोगों की इज्जत करती थी और उससे भी प्यार से बात करती थी। फैसल ने बताया, 2025 के नवंबर में मैंने उसे एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया था। फोन देखकर वह काफी खुश हुई थी। मैंने सोचा कि वह पूरे दिन घर पर रहती है, घर का काम करती है। थोड़ा मनोरंजन के लिए फोन होना चाहिए। इसी सोच से मैंने उसे मोबाइल दिया था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि यही फोन मेरे लिए परेशानी बन जाएगा। फोन मिलने के बाद पत्नी सानिया ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बना लिया। धीरे-धीरे वह घर के काम से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय बिताने लगी। मां ने टोका तो शुरू हो गया विवाद फैसल ने बताया कि पत्नी के ज्यादा फोन चलाने को लेकर मेरी मां ने कई बार उसे समझाया। खाना बनाने और घर के काम पर ध्यान देने के लिए कहा। मां की बातों से सानिया नाराज हो जाती थी। इसके बाद वह मां से बहस करने लगी। दिसंबर 2025 से उसके व्यवहार में बदलाव साफ दिखने लगा था। वह आए दिन मां से झगड़ा करती और फिर कमरे में जाकर सो जाती थी। जनवरी से किसी युवक से बात करने का आरोप फैसल ने आरोप लगाया कि जनवरी 2026 से उसकी पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करने लगी थी। मां ने मुझे बताया था कि जब मैं घर पर नहीं रहता हूं तो वह कमरे में जाकर पूरे दिन फोन पर किसी से बात करती रहती है। लेकिन मेरे आने के बाद फोन अलग रख देती थी और ऐसे दिखाती थी जैसे काम कर रही हो। फैसल का कहना है कि इसके बाद उसने भी पत्नी की गतिविधियों पर ध्यान देना शुरू किया। 24 घंटे में 15 घंटे फोन पर बात करती थी फैसल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सानिया का किसी अन्य युवक से संबंध था और वह दिनभर उसी से बात करती थी। वह 24 घंटे में करीब 15 घंटे फोन पर उसी से बात करती थी। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मुझसे झगड़ा करने लगी। कई बार अलग होने की बात भी कहती थी। फैसल के मुताबिक, सानिया मेरी मां के साथ नहीं रहना चाहती थी। सानिया चाहती थी कि मैं, वह और बच्ची अलग घर लेकर रहें। इसी बात को लेकर भी अक्सर विवाद होता था। घर के बरामदे में सो रहा था पति, तभी शुरू हुआ विवाद फैसल के अनुसार, शुक्रवार की रात मैं जैसे ही घर पहुंचा मां-सानिया में बहस हो रहा था। मैं काम की वजह से थक गया था। इसी वजह से मैं बरामदे में ली चौकी पर लेट गया। इसी दौरान सानिया वहां पहुंची। उसने मुझे उठाते ही घर से चलने को कहा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पत्नी ने धारदार हथियार से फैसल के संवेदनशील अंग पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर से काफी खून बहने लगा। अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने लगाए कई टांके फैसल की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसका इलाज शुरू किया। पीड़ित के अनुसार, चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर करीब 6 टांके लगाए हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है। फैसल ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उसकी पत्नी घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात और उनकी चार माह की बेटी को लेकर मायके चली गई। मैंने कई बार रिश्ता बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात लगातार खराब होते गए। अब मुझे अपनी मासूम बेटी की चिंता है। इधर, पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुंगेर में एक पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर करीब 5 से 6 बार चाकू से हमला कर दिया। इसकी वजह से वो जख्मी हो गया और उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बहने लगे। ये नजारा देख महिला घबरा गई और डर की वजह से अपने मायके चली गई। पीड़ित का आरोप है, उसकी पत्नी का किसी और युवक के साथ अफेयर चल रहा है। वो दिन के 24 घंटे में 15 घंटे उसी से फोन पर बात करती है। मैंने जब मना किया तो वो मुझसे लड़ने लगी और अलग होने का बोलने लगी। मामला पूरबसराय थाना क्षेत्र के शाहजुवे रोड पर हुई है। घायल युवक की पहचान मोहम्मद फैसल खान (24) के रूप में हुई है। डॉक्टर के अनुसार, युवक के प्राइवेट पार्ट पर करीब 6 टांके लगे हैं। मामला शुक्रवार की देर रात का है। नवंबर में दिया स्मार्टफोन, सोचा मनोरंजन के लिए होगा पत्नी के हमले में घायल मोहम्मद फैसल खान ने अस्पताल में दैनिक भास्कर की टीम से बातचीत के दौरान अपनी पूरी कहानी बताई। फैसल ने दावा किया कि शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक था, लेकिन स्मार्टफोन देने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। फैसल ने बताया, मेरी शादी 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी। शादी के शुरुआती दिन अच्छे थे। पत्नी घर के सभी लोगों की इज्जत करती थी और उससे भी प्यार से बात करती थी। फैसल ने बताया, 2025 के नवंबर में मैंने उसे एक स्मार्टफोन गिफ्ट किया था। फोन देखकर वह काफी खुश हुई थी। मैंने सोचा कि वह पूरे दिन घर पर रहती है, घर का काम करती है। थोड़ा मनोरंजन के लिए फोन होना चाहिए। इसी सोच से मैंने उसे मोबाइल दिया था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि यही फोन मेरे लिए परेशानी बन जाएगा। फोन मिलने के बाद पत्नी सानिया ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट बना लिया। धीरे-धीरे वह घर के काम से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय बिताने लगी। मां ने टोका तो शुरू हो गया विवाद फैसल ने बताया कि पत्नी के ज्यादा फोन चलाने को लेकर मेरी मां ने कई बार उसे समझाया। खाना बनाने और घर के काम पर ध्यान देने के लिए कहा। मां की बातों से सानिया नाराज हो जाती थी। इसके बाद वह मां से बहस करने लगी। दिसंबर 2025 से उसके व्यवहार में बदलाव साफ दिखने लगा था। वह आए दिन मां से झगड़ा करती और फिर कमरे में जाकर सो जाती थी। जनवरी से किसी युवक से बात करने का आरोप फैसल ने आरोप लगाया कि जनवरी 2026 से उसकी पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करने लगी थी। मां ने मुझे बताया था कि जब मैं घर पर नहीं रहता हूं तो वह कमरे में जाकर पूरे दिन फोन पर किसी से बात करती रहती है। लेकिन मेरे आने के बाद फोन अलग रख देती थी और ऐसे दिखाती थी जैसे काम कर रही हो। फैसल का कहना है कि इसके बाद उसने भी पत्नी की गतिविधियों पर ध्यान देना शुरू किया। 24 घंटे में 15 घंटे फोन पर बात करती थी फैसल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सानिया का किसी अन्य युवक से संबंध था और वह दिनभर उसी से बात करती थी। वह 24 घंटे में करीब 15 घंटे फोन पर उसी से बात करती थी। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मुझसे झगड़ा करने लगी। कई बार अलग होने की बात भी कहती थी। फैसल के मुताबिक, सानिया मेरी मां के साथ नहीं रहना चाहती थी। सानिया चाहती थी कि मैं, वह और बच्ची अलग घर लेकर रहें। इसी बात को लेकर भी अक्सर विवाद होता था। घर के बरामदे में सो रहा था पति, तभी शुरू हुआ विवाद फैसल के अनुसार, शुक्रवार की रात मैं जैसे ही घर पहुंचा मां-सानिया में बहस हो रहा था। मैं काम की वजह से थक गया था। इसी वजह से मैं बरामदे में ली चौकी पर लेट गया। इसी दौरान सानिया वहां पहुंची। उसने मुझे उठाते ही घर से चलने को कहा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पत्नी ने धारदार हथियार से फैसल के संवेदनशील अंग पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर से काफी खून बहने लगा। अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने लगाए कई टांके फैसल की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसका इलाज शुरू किया। पीड़ित के अनुसार, चोट गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर करीब 6 टांके लगाए हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है। फैसल ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उसकी पत्नी घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात और उनकी चार माह की बेटी को लेकर मायके चली गई। मैंने कई बार रिश्ता बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात लगातार खराब होते गए। अब मुझे अपनी मासूम बेटी की चिंता है। इधर, पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


