समस्तीपुर में गंडक में डूबकर किशोर लापता:दोस्तों के साथ नहाने गया था, एसडीआरएफ की टीम नदी में कर रही तलाश

समस्तीपुर में गंडक में डूबकर किशोर लापता:दोस्तों के साथ नहाने गया था, एसडीआरएफ की टीम नदी में कर रही तलाश

समस्तीपुर जिले में रविवार को गंडक नदी में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम किशोर के शव की तलाश में जुटी हुई है। बताया गया कि जितवारपुर चौथ वार्ड संख्या-18 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद एचडी के 16 वर्षीय बेटा मोहम्मद अर्श अपने तीन दोस्तों के साथ गंडक नदी में स्नान करने पहुंचा था। नदी में नहाते समय मोहम्मद अर्श गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वे लगातार किशोर को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद के पास हुई। परिजन को दी गई जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्श को डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। जब स्थिति गंभीर हो गई तो दोस्तों ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी गई। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की थी मोहम्मद नजरे आलम ने बताया की “मोहम्मद अर्श अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गंडक नदी आया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद हम लोगों को सूचना दी गई और खोजबीन शुरू की गई।” मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया “हकीमाबाद के पास गंडक नदी में नहाने के दौरान एक किशोर के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और एसडीआरएफ के सहयोग से नदी में तलाश की जा रही है। समस्तीपुर जिले में रविवार को गंडक नदी में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम किशोर के शव की तलाश में जुटी हुई है। बताया गया कि जितवारपुर चौथ वार्ड संख्या-18 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद एचडी के 16 वर्षीय बेटा मोहम्मद अर्श अपने तीन दोस्तों के साथ गंडक नदी में स्नान करने पहुंचा था। नदी में नहाते समय मोहम्मद अर्श गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वे लगातार किशोर को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद के पास हुई। परिजन को दी गई जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्श को डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। जब स्थिति गंभीर हो गई तो दोस्तों ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों और स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी गई। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की थी मोहम्मद नजरे आलम ने बताया की “मोहम्मद अर्श अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गंडक नदी आया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद हम लोगों को सूचना दी गई और खोजबीन शुरू की गई।” मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया “हकीमाबाद के पास गंडक नदी में नहाने के दौरान एक किशोर के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और एसडीआरएफ के सहयोग से नदी में तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *