रेलवे ने 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की:जमुई के झाझा स्टेशन पर भी स्टॉपेज, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की:जमुई के झाझा स्टेशन पर भी स्टॉपेज, यात्रियों को मिलेगी राहत

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, कानपुर सेंट्रल और आसनसोल के बीच 04171/04172 तथा 04167/04168 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, छपरा-कोलकाता (05156/05155) और गोमतीनगर-कोलकाता (05064/05063) स्पेशल ट्रेनें भी निर्धारित तिथियों पर चलेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और झाझा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा। स्पेशल ट्रेन का संचालन कई दिनों तक किया जाएगा लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए भी कई जोड़ी ट्रेनें चलाई गई हैं। इनमें मदार जंक्शन-हावड़ा (09603/09604), उदयपुर सिटी-आसनसोल (09623/09624) और रक्सौल-हावड़ा (05504/05503) स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। पश्चिम और पूर्व भारत के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वाटवा-हावड़ा (09479/09480, 09481/09482) और साबरमती-आसनसोल (09431/09432) स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए गोमो-दुर्गापुर (03302/03301) स्पेशल ट्रेन का संचालन भी कई दिनों तक किया जाएगा। यह ट्रेन आसनसोल स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को लाभ होगा। सभी प्रकार के कोच उपलब्ध रहेंगे इनमें से अधिकांश ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) और वातानुकूलित (एसी) कोच उपलब्ध रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर आरक्षण सुनिश्चित कर लें, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 11 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, कानपुर सेंट्रल और आसनसोल के बीच 04171/04172 तथा 04167/04168 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, छपरा-कोलकाता (05156/05155) और गोमतीनगर-कोलकाता (05064/05063) स्पेशल ट्रेनें भी निर्धारित तिथियों पर चलेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और झाझा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा। स्पेशल ट्रेन का संचालन कई दिनों तक किया जाएगा लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए भी कई जोड़ी ट्रेनें चलाई गई हैं। इनमें मदार जंक्शन-हावड़ा (09603/09604), उदयपुर सिटी-आसनसोल (09623/09624) और रक्सौल-हावड़ा (05504/05503) स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। पश्चिम और पूर्व भारत के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वाटवा-हावड़ा (09479/09480, 09481/09482) और साबरमती-आसनसोल (09431/09432) स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए गोमो-दुर्गापुर (03302/03301) स्पेशल ट्रेन का संचालन भी कई दिनों तक किया जाएगा। यह ट्रेन आसनसोल स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को लाभ होगा। सभी प्रकार के कोच उपलब्ध रहेंगे इनमें से अधिकांश ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) और वातानुकूलित (एसी) कोच उपलब्ध रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर आरक्षण सुनिश्चित कर लें, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *