जयपुर में जलभराव, खुले सीवर से हादसे का खतरा:भास्कर समाधान पर शिकायत पर हुआ समाधान, संगीता बनीं आज की ‘पब्लिक के स्टार’

जयपुर में जलभराव, खुले सीवर से हादसे का खतरा:भास्कर समाधान पर शिकायत पर हुआ समाधान, संगीता बनीं आज की ‘पब्लिक के स्टार’

जयपुर शहर में एक बार फिर मूलभूत सुविधाओं की बदहाल तस्वीर सामने आई है। अलग-अलग इलाकों से टूटी सड़कों, ओवरफ्लो होते सीवर, खुले सीवर टैंक और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कहीं जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है तो कहीं अंधेरे और खुले सीवर के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रोजमर्रा की ये समस्याएं आमजन के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी हैं। दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान सेगमेंट के जरिए नागरिकों ने अपनी समस्याएं साझा की, जिसके बाद कई मामलों में संबंधित विभागों ने त्वरित कार्रवाई भी की। खासतौर पर स्ट्रीट लाइट की शिकायतों पर तेजी से समाधान हुआ, जिससे लोगों को राहत मिली और प्रशासनिक सक्रियता भी नजर आई। आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। हीरापुरा इलाके में टूटी सड़कें और जलभराव आम्रपाली सर्कल के जगदीश पुरी निवासी अवदेश नाटानी ने समाधान सेगमेंट पर पोस्ट कर बताया कि हीरापुरा इलाके की लगभग सभी सड़कें खराब हालत में हैं। जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं और पानी भरा रहता है। इससे लोगों को रोजाना आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात नहीं होने के बावजूद सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पोस्ट ऑफिस के सामने टूटा सीवर ढक्कन जगतपुरा के मॉडल टाउन से राजेश कुमार ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के सामने सड़क पर बने सीवर टैंक का ढक्कन टूट चुका है। यह किसी भी समय सड़क के भीतर धंस सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं, ऐसे में यह बेहद खतरनाक स्थिति है। जगतपुरा में 6 महीने से सीवर ओवरफ्लो अक्षय पात्र के सामने रहने वाले दिनेश ने शिकायत की कि पिछले 6 महीनों से क्षेत्र में सीवर लाइन ब्लॉक होने और ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे बदबू, गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ गई है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। मानसरोवर में अंधेरे से महिलाएं असुरक्षित महावीर मार्ग, सेक्टर-12 मानसरोवर से महेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि गली में लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब है। रात के समय पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को असुरक्षित महसूस होता है। लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन लंबे समय तक सुनवाई नहीं हुई। सी-स्कीम में वर्षों से बंद लाइट हुई ठीक अशोक नगर, सी-स्कीम से प्रीति पारीक ने भास्कर समाधान पर पोस्ट कर बताया था कि इलाके की तीन रोड लाइट कई वर्षों से बंद पड़ी थीं। इसके कारण क्षेत्र में अंधेरा बना रहता था। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी लाइटों को दुरुस्त करवा दिया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की। तोपखाना हजूरी में रोड लाइट ठीक सुरैपोल बाजार के तोपखाना हजूरी से दिलीप कुमार ने भी लंबे समय से बंद पड़ी रोड लाइट की समस्या उठाई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अंधेरा रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद बिजली विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोड लाइट को ठीक करवा दिया, जिससे क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई। आज की ‘पब्लिक के स्टार’ बनीं संगीता तोपखाना हजूरी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान में बिजली विभाग की JEN संगीता ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर कार्रवाई सुनिश्चित की और बंद पड़ी रोड लाइट को ठीक करवाया। उनकी त्वरित कार्रवाई से लोगों को बड़ी राहत मिली और क्षेत्र में खुशी का माहौल बना। जनसमस्या के प्रति संवेदनशीलता और तेज समाधान के चलते आज संगीता को पब्लिक के स्टार चुना गया। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से जनता परेशान:पावर हाउस रोड का खतरनाक पोल ठीक; संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 2.जयपुर में सीवर समस्या से आम जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद कई इलाकों में राहत; दशरथ सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान का असर, महीनों से खराब लाइट हुई ठीक:कई इलाकों में सड़क, सफाई और सुविधाओं पर शुरू हुआ सुधार; जनता को मिली राहत 4.जयपुर में कचरा-सीवर की समस्या बरकरार:भास्कर समाधान का असर, आमेर-चांदपोल में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त; JEN संदीप मीणा बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान का असर, 7 दिन से बंद लाइट ऑन:शिकायतों के बाद कई इलाकों में शुरू हुआ सुधार; संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार 6.भास्कर समाधान का असर: टूटी सड़क हुई ठीक:अधूरे कामों के बीच कई जगह शुरू हुआ सुधार; मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 7.जयपुर के सेक्टर-16 में बह रहा सीवर का पानी:तुलसी नगर में धंसा चैंबर बना खतरा, मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक स्टार’ 8.भास्कर समाधान का असर, शास्त्री नगर में रोड लाइट ठीक,:जलभराव और सीवरेज समस्याओं पर कार्रवाई; राहुल अग्रवाल बने ‘पब्लिक के स्टार’ 9.भास्कर समाधान का असर, जयपुर में स्ट्रीट लाइटें हुई ठीक:शहर में सीवर और कचरे की समस्या बरकरार; रूपाराम बने ‘पब्लिक के स्टार’ 10.भास्कर समाधान का असर जयपुर में गंदगी-सीवर की समस्याएं उजागर:शहर के कई इलाकों में सफाई से मिली राहत; कुसुम यादव फिर बनीं ‘पब्लिक की स्टार’

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *