पूर्णिया जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। कड़े मुकाबले में जे. एन. अम्बष्ट ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। करीबी प्रतिद्वंद्वी सुदीप राय उर्फ मुन्ना राय को 50 वोट से हराया। सुमनजी प्रकाश नए सचिव बने हैं। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर ओम प्रकाश भारती, प्रमिला महतो और हीरा लाल साह ने जीत दर्ज की है। सभी नवनिर्वाचित सदस्य 2 सालों के लिए यानी 2026-28 तक पद पर रहेंगे। नवनिर्वाचित सदस्यों की जीत के साथ ही जश्न शुरू हो गया। पहनाकर और मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी गई। इस चुनाव में कुल 1281 वकील मतदाता थे, जिनमें से 1132 ने वोट डाला। यानी 88.37% मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे। जे. एन. अम्बष्ट को सबसे ज्यादा 336 वोट मिले। सुदीप राय को 286 वोट और विभाकर प्रसाद सिंह को 275 वोट मिले। दूसरे और तीसरे नंबर के बीच सिर्फ 11 वोट का फर्क रहा, जिससे मुकाबले की टक्कर साफ दिखी। बाकी उम्मीदवारों में विश्वनाथ झा को 104, संजय सिंह को 60 और अजय कुमार सिन्हा को 47 वोट मिले। नतीजे आते ही बार परिसर में जश्न शुरू हो गया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और जीत के नारे लगाए। सचिव पद पर सुमनजी प्रकाश ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की, जिससे उनकी पकड़ और मजबूत मानी जा रही है। सभी विजेताओं को बधाई दी बाकी पदों पर भी मुकाबला दिलचस्प रहा। उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश भारती, प्रमिला महतो और हीरा लाल साहने जीते। संयुक्त सचिव पद पर संजय कुमार डाब, राम नारायण यादव और अमित कुमार उपाध्याय को जीत मिली। सहायक सचिव पद पर राखी कुमारी, सूर्य प्रकाश झा और जय प्रकाश विजयी रहे। वरीय सदस्य पद पर वंदना झा, उदय कान्त चौधरी, अजय कुमार, दिलीप कुमार साह दीपक और अनिल कुमार सिन्हा को जीत मिली। निगरानी सदस्य के रूप में संगीता कुमारी, मनोज कुमार सिंह हार्दिक और पंकज कुमार झा चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर शंशाक शेखर वर्मा, अंकेक्षक पद पर विमलेन्दु कुमार सिंह और पुस्तकालय प्रभारी के रूप में मनोज कुमार ठाकुर जीते। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर भी कई उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पूरा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वकीलों ने अनुभवी लोगों पर भरोसा किया, लेकिन नए चेहरों को भी मौका दिया। साथ ही महिला वकीलों की जीत भी इस बार की खास बात रही। हर पद पर कड़ा मुकाबला हुआ और चुनाव काफी रोमांचक रहा। पूर्णिया जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। कड़े मुकाबले में जे. एन. अम्बष्ट ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। करीबी प्रतिद्वंद्वी सुदीप राय उर्फ मुन्ना राय को 50 वोट से हराया। सुमनजी प्रकाश नए सचिव बने हैं। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर ओम प्रकाश भारती, प्रमिला महतो और हीरा लाल साह ने जीत दर्ज की है। सभी नवनिर्वाचित सदस्य 2 सालों के लिए यानी 2026-28 तक पद पर रहेंगे। नवनिर्वाचित सदस्यों की जीत के साथ ही जश्न शुरू हो गया। पहनाकर और मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी गई। इस चुनाव में कुल 1281 वकील मतदाता थे, जिनमें से 1132 ने वोट डाला। यानी 88.37% मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे। जे. एन. अम्बष्ट को सबसे ज्यादा 336 वोट मिले। सुदीप राय को 286 वोट और विभाकर प्रसाद सिंह को 275 वोट मिले। दूसरे और तीसरे नंबर के बीच सिर्फ 11 वोट का फर्क रहा, जिससे मुकाबले की टक्कर साफ दिखी। बाकी उम्मीदवारों में विश्वनाथ झा को 104, संजय सिंह को 60 और अजय कुमार सिन्हा को 47 वोट मिले। नतीजे आते ही बार परिसर में जश्न शुरू हो गया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और जीत के नारे लगाए। सचिव पद पर सुमनजी प्रकाश ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की, जिससे उनकी पकड़ और मजबूत मानी जा रही है। सभी विजेताओं को बधाई दी बाकी पदों पर भी मुकाबला दिलचस्प रहा। उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश भारती, प्रमिला महतो और हीरा लाल साहने जीते। संयुक्त सचिव पद पर संजय कुमार डाब, राम नारायण यादव और अमित कुमार उपाध्याय को जीत मिली। सहायक सचिव पद पर राखी कुमारी, सूर्य प्रकाश झा और जय प्रकाश विजयी रहे। वरीय सदस्य पद पर वंदना झा, उदय कान्त चौधरी, अजय कुमार, दिलीप कुमार साह दीपक और अनिल कुमार सिन्हा को जीत मिली। निगरानी सदस्य के रूप में संगीता कुमारी, मनोज कुमार सिंह हार्दिक और पंकज कुमार झा चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर शंशाक शेखर वर्मा, अंकेक्षक पद पर विमलेन्दु कुमार सिंह और पुस्तकालय प्रभारी के रूप में मनोज कुमार ठाकुर जीते। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर भी कई उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि पूरा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वकीलों ने अनुभवी लोगों पर भरोसा किया, लेकिन नए चेहरों को भी मौका दिया। साथ ही महिला वकीलों की जीत भी इस बार की खास बात रही। हर पद पर कड़ा मुकाबला हुआ और चुनाव काफी रोमांचक रहा।


