‘विनय कुलकर्णी को BJP ने फंसाया’, कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा मिलने पर भड़के कर्नाटक के डिप्टी CM

‘विनय कुलकर्णी को BJP ने फंसाया’, कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा मिलने पर भड़के कर्नाटक के डिप्टी CM

बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा (BJP District Panchayat Member Yogesh Gowda murder) की 15 जून 2016 को धारवाड़ स्थित उनके जिम में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी (Congress MLA Vinay Kulkarni) को दोषी माना है। दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने विनय कुलकर्णी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। विनय कुलकर्णी को उम्रकैद की सजा मिलने पर कर्नाटक के डिप्टी CM एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी ने साजिश करके विनय कुलकर्णी सजा दिलाई

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी की दोषसिद्धि के पीछे भाजपा की साजिश है। शिवकुमार ने कहा कि कुलकर्णी एक साजिश के चलते मुसीबत में फंस गए हैं।

शिवकुमार का आरोप- बीजेपी की साजिश में फंसे कुलकर्णी

डीके शिवकुमार ने कहा कि विनय कुलकर्णी भाजपा की साजिश के चलते मुसीबत में फंस गए हैं। उन्हें हिम्मत हारने की कोई जरूरत नहीं है। राजनीति में इस तरह के संघर्ष होना लाजमी है, वह इससे लड़कर बाहर निकलेंगे। शिवकुमार ने कोर्ट द्वारा सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा का जिक्र करते हुए कहा कि हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन कुलकर्णी को फंसाया गया है।

शिवकुमार बोले- मुझे कुलकर्णी पर पूरा भरोसा

डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि मुझे अदालत पर पूरा सम्मान है। इस मामले में एक बड़ी साजिश रची गई है। ‘बी’ रिपोर्ट दाखिल करते समय सीबीआई ने जांच की और उन्हें परेशान किया। इसी साजिश के तहत विनय कुलकर्णी को फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि अपील दायर करने के लिए 30 दिन का समय है। अगले कदमों के बारे में कुलकर्णी के परिवार से बात की है। कुलकर्णी ने यह गलती नहीं की है। आज भी मुझे उन पर भरोसा है। डिप्टी CM ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम विनय कुलकर्णी के परिवार के साथ खड़े रहेंगे और उन्हें नैतिक समर्थन देंगे। आखिरकार सच की ही जीत होगी।

शिवकुमार ने बताई आपबीती

डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने अपने खुद के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि अतीत में मुझे भी साजिशों का सामना करना पड़ा था, लेकिन आखिरकार मुझे सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई थी। उन्होंने कहा कि आखिरकार, मुझे सुप्रीम कोर्ट में इंसाफ मिला। मुझे पूरा भरोसा है कि इस मामले में भी ऊपरी अदालतों से इंसाफ मिलेगा। यह मामला CBI को सौंपा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कह रहे हैं कि उन्होंने यह बात पहले ही कह दी थी। उन्हें यह बात पहले से कैसे पता थी? भाजपा नेताओं ने साजिश रची है, क्योंकि उत्तरी कर्नाटक में एक नेता एक मजबूत राजनीतिक ताकत के तौर पर उभर रहा था।

विनय कुलकर्णी सहित 16 लोगों को सजा

भाजपा नेता योगेश गौड़ा की 2016 में हुई हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी समेत 16 लोगों को बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 30,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा कोर्ट ने पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर 16 लाख रुपए देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आपराधिक साजिश और हत्या के आरोप में विनय कुलकर्णी सहित 16 लोगों को दोषी माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *