Hospital inspection: अस्पताल में अचानक पहुंचे जेडी, लैब की हालत देख भडक़े, कहा- इन 9 कर्मचारियों का वेतन रोक दो

Hospital inspection: अस्पताल में अचानक पहुंचे जेडी, लैब की हालत देख भडक़े, कहा- इन 9 कर्मचारियों का वेतन रोक दो

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण (Hospital inspection) के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अव्यवस्था सामने आने पर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई गई। वहीं अस्पताल में 9 कर्मचारी लंबे समय से उपस्थिति नहीं दे रहे थे। इन सभी कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश उन्होंने दिए।

संयुक्त संचालक ने निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में दवाओं के व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए गए। वहीं लैब में अव्यवस्था पाए जाने पर प्रभारी को चेतावनी (Hospital inspection) देते हुए तत्काल सुधार करने को कहा गया। उन्होंने अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल (Hospital inspection) में कूलर लगाने कहा। इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित करने को कहा गया, ताकि आम लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके।

Hospital inspection: बीएमओ को भी नोटिस

खण्ड चिकित्सा अधिकारी धौरपुर को भी रजिस्टर संधारण, लैब व्यवस्था और संचालन में लापरवाही को लेकर नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण (Hospital inspection) में मिली खामियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

कई कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित

उपस्थिति पंजी के निरीक्षण में कई कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। इनमें चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। सभी को कारण बताओ नोटिस (Hospital inspection) जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

लंबे समय से उपस्थिति नहीं दे रहे कर्मचारी

जांच में यह भी सामने आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Hospital inspection) धौरपुर के 9 कर्मचारी अन्यत्र संलग्न होने के कारण लंबे समय से उपस्थिति नहीं दे रहे हैं। इस पर संबंधित कर्मचारियों का अप्रैल माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *