mp news: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक लूट (Bank Robbery) लिया। बदमाशों ने पहले बैंक में घुसते ही उत्पात मचाया फिर वहां मौजूद सभी लोगों, कर्मचारी और मैनेजर को बंधक बना लिया। बदमाशों ने मैनेजर से मारपीट भी की। कैश-सोना-चांदी सहित लाखों का माल लुटेरे लूटकर ले गए। यह पूरी वारदात बस 20 मिनट में हुई पुलिस ने शहर में नाकाबंदी लगा दी है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है। घटना के दौरान आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए गोली भी चलाई, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) भी भोपाल से रवाना हो गए हैं और घटनास्थल की ओर जा रहे हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई चोरी, लूटेरे हुए फरार
मामला शुक्रवार दोपहर का है। शहर में स्थित ‘बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र’ (Bank of Maharashtra) की ब्रांच में रोज का काम चल रहा था। करीब एक बजे के आसपास पहले 2 हथियारबंद बदमाश बैंक में घुसे और हथियार लहराने लगे। इन बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने हथियारों का डर दिखाकर वहां मौजूद लोगों से चुप रहे को कहा और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने मैनेजर को पकड़ लिया, इसी दौरान तीन और बदमाशों बैंक के अंदर दाखिल हो गए।
बदमाशों को मैनेजर को धमकी दी और कैश काउंटर की चाबी मांगी। मैनेजर ने जब चाबी देने से इंकार कर दिया तब बदमशों ने बंदूक के बट से उसके सर पर वार कर दिया। मैनेजर को बदमाशों ने बेहरमी से पिटा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उन्होंने लूट को अंजाम दिया और कुछ ही मिनटों में कैश काउंटर से रकम समेटी और बाहर खड़े साथी के साथ फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, लगाई नाकाबंदी
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और विन्ध्यनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बैंक परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सुनियोजित लूट प्रतीत हो रही है। आरोपियों की पहचान के लिए बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों के संभावित भागने के रास्तों पर भी पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। बैंक प्रबंधन से लूटी गई राशि का आकलन किया जा रहा है।
जांच टीम गठित, डीजीपी सिंगरौली के लिए रवाना
मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर दी है, जो हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी कैलाश मकवाना भी सिंगरौली के लिए रवाना हो चुके है। वह घटनास्थल का खुद मुआयना करेंगे।




