मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल जा रही महिला टीचर की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिक्षिका बबीता कुमारी (41) के तौर पर हुई है। के अकुराहा खरगी मध्य विद्यालय में पोस्टिंग थी। घटना कांटी थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित नेता चौक के पास की है। जानकारी के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 2005 में मिली थी नौकरी मृतका के पति मुन्ना कुमार जमालपुर रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो पुत्र हैं। बबीता कुमारी मूल रूप से ढेवहा गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में मुजफ्फरपुर के भगवानपुर स्थित किराए के मकान में रह रही थीं। साल 2005 में उनकी नियुक्ति हुई थी। इलाके में शोक की लहर भाई आकाश कुमार ने बताया कि उनकी बड़ी बहन रोजाना स्कूटी से स्कूल जाती थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उनकी जान चली गई। वहीं, स्कूल की शिक्षिकाओं ने बताया कि बबीता कुमारी एक सरल और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका थीं, जिनकी असमय मौत से विद्यालय परिवार स्तब्ध है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस इधर, कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल जा रही महिला टीचर की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिक्षिका बबीता कुमारी (41) के तौर पर हुई है। के अकुराहा खरगी मध्य विद्यालय में पोस्टिंग थी। घटना कांटी थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित नेता चौक के पास की है। जानकारी के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 2005 में मिली थी नौकरी मृतका के पति मुन्ना कुमार जमालपुर रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो पुत्र हैं। बबीता कुमारी मूल रूप से ढेवहा गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में मुजफ्फरपुर के भगवानपुर स्थित किराए के मकान में रह रही थीं। साल 2005 में उनकी नियुक्ति हुई थी। इलाके में शोक की लहर भाई आकाश कुमार ने बताया कि उनकी बड़ी बहन रोजाना स्कूटी से स्कूल जाती थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उनकी जान चली गई। वहीं, स्कूल की शिक्षिकाओं ने बताया कि बबीता कुमारी एक सरल और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका थीं, जिनकी असमय मौत से विद्यालय परिवार स्तब्ध है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस इधर, कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


