पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को ऊर्जा स्टेडियम के पास नाले किनारे मिले युवक के शव मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पहचान दीघा कुर्जी बालू पर निवासी राजेश राय के रूप में हुई है। मामले में पत्नी ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस को अब तक हत्या के ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। पत्नी ने साजिशन हत्या का लगाया आरोप मृतक की पत्नी अनीता कुमारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति की साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने ससुर सुरेश गोप, देवर और उसके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि संपत्ति विवाद को लेकर राजेश को शास्त्री नगर बुलाकर मार डाला गया और शव नाले के पास फेंक दिया गया। अनीता का कहना है कि करीब 10 दिन पहले भी जमीन को लेकर मारपीट हुई थी और जबरन राजेश के हिस्से की जमीन अपने नाम लिखवाने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुर और देवर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा- खुद आकर गिरा युवक मामले में एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि, परिजनों के आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस गई थी। वहां पर मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि युवक खुद ई-रिक्शा चलाकर वहां आया और नाले के पास गिर गया, जिसके बाद वह नहीं उठा। नशे की लत की भी बात आई सामने पुलिस जांच के दौरान यह भी बात सामने आई है कि युवक नशे का आदी था। उसके साथ रहने वाले दोस्तों से भी पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। अभी तक की जांच में हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कहा है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल को ऊर्जा स्टेडियम के पास नाले किनारे मिले युवक के शव मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पहचान दीघा कुर्जी बालू पर निवासी राजेश राय के रूप में हुई है। मामले में पत्नी ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस को अब तक हत्या के ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। पत्नी ने साजिशन हत्या का लगाया आरोप मृतक की पत्नी अनीता कुमारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति की साजिश के तहत हत्या की गई है। उन्होंने ससुर सुरेश गोप, देवर और उसके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि संपत्ति विवाद को लेकर राजेश को शास्त्री नगर बुलाकर मार डाला गया और शव नाले के पास फेंक दिया गया। अनीता का कहना है कि करीब 10 दिन पहले भी जमीन को लेकर मारपीट हुई थी और जबरन राजेश के हिस्से की जमीन अपने नाम लिखवाने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुर और देवर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा- खुद आकर गिरा युवक मामले में एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि, परिजनों के आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस गई थी। वहां पर मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि युवक खुद ई-रिक्शा चलाकर वहां आया और नाले के पास गिर गया, जिसके बाद वह नहीं उठा। नशे की लत की भी बात आई सामने पुलिस जांच के दौरान यह भी बात सामने आई है कि युवक नशे का आदी था। उसके साथ रहने वाले दोस्तों से भी पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। अभी तक की जांच में हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कहा है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


