Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्ल का खुला राज! स्नैपचैट फोटो और टैटू ने किया खुलासा!

Arshdeep Singh की मिस्ट्री गर्ल का खुला राज! स्नैपचैट फोटो और टैटू ने किया खुलासा!

Arshdeep Singh and Samreen Kaur relationship: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता दशकों पुराना है। नवाब पटौदी-शर्मीला टैगोर से शुरू हुआ यह सिलसिला मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, केएल राहुल-अथिया शेट्टी और हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक तक लगातार सुर्खियों में रहा है। इसी कड़ी में आजकल सोशल मीडिया पर एक नई जोड़ी की चर्चा जोरों पर है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मॉडल-एक्टर समरीन कौर।
इन दिनों जहां एक तरफ अर्शदीप IPL 2026 में अपनी गेंदबाजी से स्टंप्स उड़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के विकेट गिरने की बातें कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भले ही ऑफ-फील्ड उनके नाम की चर्चा समरीन के साथ हो रही हो, लेकिन ऑन-फील्ड अर्शदीप का पूरा फोकस क्रिकेट पर है। इसी IPL सीजन में उन्होंने इतिहास रचते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया है। यही वजह है कि अब फैंस समरीन को अर्शदीप का लकी चार्म तक कहने लगे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं समरीन कौर।

सोशल मीडिया पर चर्चा में अर्शदीप और समरीन (Arshdeep Singh and Samreen Kaur Viral News)

अर्शदीप और समरीन के अफेयर की खबरों को तब हवा मिली जब अर्शदीप ने अपने स्नैपचैट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे। इंटरनेट यूजर्स ने तुरंत गौर किया कि फोटो में दिख रहे हाथ का टैटू और नेल आर्ट हूबहू समरीन कौर जैसा है। इसके अलावा, समरीन को कई बार स्टेडियम के VIP स्टैंड्स में अर्शदीप और पंजाब किंग्स को चीयर करते हुए भी देखा गया है।

कौन हैं समरीन कौर? (Who is Samreen Kaur?)

समरीन कौर जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1999 में हुआ था और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। समरीन पहली बार चर्चा में तब आईं जब वह मिस इंडिया 2018 की फाइनलिस्ट बनीं। इसके बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा और कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा बनीं, जिनमें जुबिन नौटियाल का गाना तुझे भूलना तो चाहा और बादशाह का बावला शामिल है। इसके अलावा, वह बड़े पर्दे पर अर्जुन रामपाल की फिल्म नेल पॉलिश और रणवीर सिंह की फिल्म 83 में भी छोटे किरदारों में नजर आ चुकी हैं।

फिलहाल, अर्शदीप और समरीन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध रखी है। अब यह सिर्फ गहरी दोस्ती है या उससे कुछ ज्यादा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *