अलीगढ़ के होटल में विधवा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की। उसे और बच्चे को सहारा देने का वादा कर प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद उसे मिलने के लिए अलीगढ़ के होटल में बुलाया। होटल पहुंचने पर उसे बंधक बनाकर 15 दिन तक होटल संचालक के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। उसके पैसे और जेवर छीन लिए। महिला किसी तरह से मौका पाकर जान बचाकर होटल से भागी। आरोपी को जैसे ही पता चला। उसने पीछा किया। उसके बाद सड़क पर गिराकर पीटा। महिला के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। उसने महिला को आरोपी से छुड़ाया। आरोपी की पिटाई कर पुलिस बुला ली। उसके बाद आरोपी को उसे सौंप दिया। पुलिस महिला को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर उसे भर्ती कर इलाज शुरू कराया। घटना गुरुवार रात गांधीपार्क थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला एक साल पहले पति की हो गई थी मौत महिला ने बताया- वह गाजियाबाद की रहने वाली है। एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसका डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। एक साल पहले काम के सिलसिले में अलीगढ़ के सासनीगेट के जयगंज निवासी आदिल से उसकी मुलाकात हुई थी। वह यहां आया जाया करता था। उसने हिंदू नाम बताकर उससे दोस्ती की। बाद में उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे और उसके बच्चे को सहारा देने का वादा किया। इसके बाद दोनों में अक्सर बातचीत होने लगी। होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म महिला के अनुसार- आदिल ने 15 दिन पहले उसे मिलने के लिया अलीगढ़ बुलाया। यहां गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बोनेर स्थित एक होटल में उसे ठहराया। उसे जब पता चला कि आदिल मुस्लिम है और पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया है तो उसने विरोध किया। उसका आरोप है कि उसके बाद आदिल ने होटल संचालक के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। उसके साथ 15 दिन तक होटल में दुष्कर्म किया। उसके मंगलसूत्र और करीब तीन लाख रुपए भी छीन लिए। महिला कई दिनों तक होटल के कमरे में कैद रही। भीड़ ने आदिल से महिला को बचाया महिला के मुताबिक- गुरुवार को आदिल और होटल संचालक शाम को करीब 5 बजे बाहर गए थे। वह मौका पाकर कमरे से निकलकर भागने लगी। तभी वहां आदिल पहुंच गया। उसने सड़क पर उसे रोक लिया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। उसने लोगों को अपनी आपबीती बताई। उसके बाद लोगों ने आदिल को पकड़कर पीटा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ समेत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोपी आदिल को हिरासत में ले लिया। उसके बाद महिला को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रात में महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया उसके चेहरे और सिर पर चोट आई है। महिला से पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया- महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। वह बेहद डरी हुई है। वह अभी ठीक से बोल नहीं पा रही है । उसका इलाज कराया जा रहा है। हालत में सुधार होने पर उससे बातचीत की जाएगी। आरोपी को हिरासत में ले गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अगर जांच में होटल संचालक की संलिप्ता भी पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जायेगा। अगर होटल होटल नियमों के विरुद्ध चलता पाया गया, तो उस पर भी बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़िए… संभल में ईदगाह-इमामबाड़ा को बुलडोजर चल रहा:भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात
संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। पूरी खबर पढ़िए…


