कानपुर देहात SP ने रिक्रूट आरक्षियों को दिए निर्देश:प्रशिक्षण, शारीरिक-मानसिक तैयारी और कर्तव्यों पर की चर्चा

कानपुर देहात SP ने रिक्रूट आरक्षियों को दिए निर्देश:प्रशिक्षण, शारीरिक-मानसिक तैयारी और कर्तव्यों पर की चर्चा

कानपुर देहात में पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और उनके प्रशिक्षण की प्रगति, शारीरिक एवं मानसिक तैयारी, अनुशासन तथा पुलिस कर्तव्यों के प्रति उनकी समझ का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों से उनके अनुभवों और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को सेवा भावना, ईमानदारी, सतर्कता और जनसेवा के उच्च आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। पाण्डेय ने इस बात पर जोर दिया कि रिक्रूट आरक्षी पुलिस बल की रीढ़ होते हैं और उनकी बेहतर तैयारी से ही जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि सही मार्गदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने पर आम जनता को प्रभावी सुरक्षा प्रदान की जा सकती है। इस अवसर पर सभी आरक्षियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *