हिमाचल में 3 असिस्टेंट प्रोफेसर नौकरी से बर्खास्त:छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप साबित, पवन, अनिल और वीरेंद्र शर्मा पर कार्रवाई

हिमाचल में 3 असिस्टेंट प्रोफेसर नौकरी से बर्खास्त:छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप साबित, पवन, अनिल और वीरेंद्र शर्मा पर कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज यौन उत्पीड़न के आरोपों में तीन सहायक प्रोफेसरों की सेवाएं (डिसमिस) समाप्त कर दीं। तीनों को अपने-अपने कॉलेजों में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया। इनमें पवन कुमार सहायक प्रोफेसर (डांस) को जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय की एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त किया गया है। अनिल कुमार सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान) को सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय की एक छात्रा के साथ दुराचार के मामले में सेवा से हटाया गया है। विरेंद्र शर्मा सहायक प्रोफेसर (गणित), को राजीव गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज की बीएससी की एक छात्रा के उत्पीड़न के आरोप में बर्खास्त किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *