दरभंगा के मनीगाछी CO सस्पेंड:भूमि सुधार काम में लापरवाही पर कार्रवाई; कहा- 9 मार्च से हड़ताल पर हूं, डराने की कोशिश की जा रही है

दरभंगा के मनीगाछी CO सस्पेंड:भूमि सुधार काम में लापरवाही पर कार्रवाई; कहा- 9 मार्च से हड़ताल पर हूं, डराने की कोशिश की जा रही है

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मनीगाछी अंचल में तैनात अंचलाधिकारी रविकांत को सस्पेंड कर दिया है। कार्य में ‎लापरवाही के चलते कार्रवाई की गई है। यह तत्काल प्रभाव से लागू‎ किया गया है। विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि मामला सिर्फ निलंबन तक‎ सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विभागीय कार्रवाई‎ भी शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार, उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर जमा नहीं करना, निर्धारित राजस्व लक्ष्य हासिल नहीं करना और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाना, जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बाधा डालने का आरोप भी है, जिसे विभाग ने बेहद गंभीर माना है। अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे वहीं, इस संबंध में निलंबित सीओ ‎रविकान्त का कहना है कि हमलोग अपने मांग‎ को लेकर 9 मार्च से हड़ताल पर हैं। बहाना ‎बनाकर निलंबन किया गया है। यह हमें डराने की कोशिश है। सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मनीगाछी अंचल में तैनात अंचलाधिकारी रविकांत को सस्पेंड कर दिया है। कार्य में ‎लापरवाही के चलते कार्रवाई की गई है। यह तत्काल प्रभाव से लागू‎ किया गया है। विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि मामला सिर्फ निलंबन तक‎ सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विभागीय कार्रवाई‎ भी शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार, उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर जमा नहीं करना, निर्धारित राजस्व लक्ष्य हासिल नहीं करना और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाना, जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बाधा डालने का आरोप भी है, जिसे विभाग ने बेहद गंभीर माना है। अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे वहीं, इस संबंध में निलंबित सीओ ‎रविकान्त का कहना है कि हमलोग अपने मांग‎ को लेकर 9 मार्च से हड़ताल पर हैं। बहाना ‎बनाकर निलंबन किया गया है। यह हमें डराने की कोशिश है। सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *