लुधियाना वर्धमान कंपनी के साथ बड़ी धोखाधड़ी:: फर्जी डिग्रियों के दम पर बना सीनियर मैनेजर, लाखों की सैलरी डकारने वाले पर FIR दर्ज

लुधियाना वर्धमान कंपनी के साथ बड़ी धोखाधड़ी:: फर्जी डिग्रियों के दम पर बना सीनियर मैनेजर, लाखों की सैलरी डकारने वाले पर FIR दर्ज

लुधियाना के चंडीगढ़ रोड स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान वर्धमान अमर्ते प्राइवेट लिमिटेड में जालसाजी का एक मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी असली पहचान और योग्यता छिपाकर फर्जी डिग्रियों के सहारे कंपनी में सीनियर मैनेजर (अकाउंट्स) का बड़ा पद हासिल कर लिया। पुलिस ने लंबी जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला? जमालपुर पुलिस को दी गई शिकायत में दिव्यकांत सिंह (वर्धमान अमर्ते प्राइवेट लिमिटेड) ने बताया कि आरोपी करण सिंघानिया निवासी मॉडल टाउन ने कंपनी में नौकरी पाने के लिए अपनी योग्यता से संबंधित गलत दस्तावेज और फर्जी डिग्रियां पेश की थीं। इन जाली दस्तावेजों के आधार पर उसने न केवल उच्च पद हासिल किया, बल्कि एक प्रोफेशनल व्यक्ति की मिलने वाली मोटी सैलरी भी काफी समय तक लेता रहा। जांच में खुली पोल: 2025 की शिकायत पर अब कार्रवाई यह मामला पिछले साल 24 जून को PGD सिस्टम (नंबर 607773) के जरिए दर्ज कराई गई शिकायत से शुरू हुआ था। पुलिस की गहन जांच में पाया गया कि करण सिंघानिया ने अपनी प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में कंपनी को गुमराह किया था। उसने खुद को एक योग्य प्रोफेशनल बताकर न केवल कंपनी का भरोसा तोड़ा बल्कि आर्थिक लाभ भी लिया। पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपी करण सिंघानिया निवासी मॉडल टाउन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 (4) धोखाधड़ी धारा 318 (4):विश्वासघात
धारा 351:आपराधिक धमकी/साजिश धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *