10वीं-12वीं का रिजल्ट आज:सुबह 11 बजे जारी होंगे परीक्षा परिणाम, इंदौर में करीब 89 हजार स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

एमपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी होगा। सीएम डॉ.मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स के साथ ही पेरेंट्स को भी काफी उम्मीदें हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे रजिल्ट जारी होगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स और पेरेंट्स इसे देख सकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर में 10वीं और 12वीं क्लास के मिलाकर करीब 89 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। 138 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा हुई थी। वहीं प्रदेश की बात करें 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। यहां देख सकेंगे रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स mpbse.mponline.gov.in, digilocker.gov.in पर देख सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *